भाजपा ज्वाइन करते ही सरबजीत की बहन दलबीर ने किया कांग्रेस पर हमला
एक कार्यक्रम में भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की मौजूदगी में दलबीर कौर ने भाजपा ज्वाइन किया। सांपला ने पार्टी में दलबीर का स्वागत किया और उनके संघर्ष के लिए उनकी सराहना भी की।
नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में कैदियों के हमले में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इससे पहले दलबीर कौर अकाली दल और कांग्रेस के साथ भी रह चुकी हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी Birthday Special: सियासी मंच या कविता पथ.. हर जगह अटल हैं अटल

एक कार्यक्रम में भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की मौजूदगी में दलबीर कौर ने भाजपा ज्वाइन किया। सांपला ने पार्टी में दलबीर का स्वागत किया और उनके संघर्ष के लिए उनकी सराहना भी की।
भाजपा में आते ही दलबीर ने बोला कांग्रेस पर हमला
दलबीर कौर ने भाजपा ज्वाइन करते ही कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सरकार उस समय चाहती तो सरबजीत जरूर पाकिस्तान से जिंदा वापस आता।
दलबीर ने कहा, मैं कांग्रेस सरकार कें मंत्रियों और आला अफसरों के चक्कर लगाती रही और गुहार करती रही। लेकिन, उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी और इसी कारण मेरा भाई मारा गया। सरबजीत केवल मेरा भाई नहीं, बल्कि पूरे देश और पंजाब का था। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।
क्या थी सरबजीत की कहानी
सरबजीत को जासूसी और आतंकवाद फैलाने के झूठे आरोप में पाकिस्तानी अदालत ने सजा-ए-मौत सुनाई थी। सरबजीत की मौत से पहले उनकी बहन दलबीर कौर ने हर स्तर पर उनको बचाने की कोशिश की थी। सरबजीत की रिहाई के लिए उसकी बहन दलबीर कौर ने कई वर्षों तक मुहिम चलाई थी।
सरबजीत की रिहाई की उम्मीद भी जगी थी, लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तान की कुख्यात कोट लखपत जेल में कुद पाकिस्तानी कैदियों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। सरबजीत और दलबीर की संघर्ष की कहानी पर एक फिल्म भी बनी, जिसमें दलबीर का किरदार ऐश्वर्या राय ने निभाया था। रणदीप हुड्डा ने सरबजीत का किरदार निभाया था।












Click it and Unblock the Notifications