सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के साथ मनाई लोहड़ी, पटियाला सूट मेंं ढाया कहर
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान रविवार रात अपनी मां अमृता अरोड़ा के साथ लोहड़ी मनाती नजर आईं। दोनों ने संदीप खोसला की पार्टी में पहुंचीं थी। दरअसल ये पार्टी संदीप ने अपनी भतीजी की शादी के बाद पहली लोहड़ी के लिए रखी थी। कुछ समय पहले उनकी भतीजी सौदामिनी मट्टू ने सिद्धार्थ भंडारी से शादी की थी। ऐसे में संदीप खोसला ने अपने घर की इस पार्टी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो में सारा अपनी मां अमृता के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।

इसके अलावा सारा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में दोनों आग के पास खड़ी दिख रही हैं। सभी ने पंजाबी ड्रेस पहनी है। लोहड़ी की इन तस्वीरों में सारा पिंक पटियाला सूट में जच रही हैं। वहीं अमृता ने डार्क ब्लू सूट पहना हुआ है। सारा की इंस्टाग्राम स्टोरी में वे एक जगह संदीप खोसला के साथ भी खड़ी दिख रही हैं।
https://www.instagram.com/p/BslxRttB-VU/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें कि हाल ही में सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू क्या है। उत्तराखंड आपदा पर बनी इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में थे। इसके अलावा सारा को रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में भी देखा गया था।
यह भी पढ़ें- राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोप तो विंता नंदा बोलीं- भला किसपर भरोसा करें औरतें?












Click it and Unblock the Notifications