Coronavirus के दहशत के बीच एयरपोर्ट पर मास्‍क लगा उछल-कूद करती नजर आईं सारा अली खान, VIDEO वायरल

मुंबई। कोरोना वायरस का खौफ पूरी दुनिया में फैला हुआ है। सुरक्षा और बचाव को लेकर हर कोई सजग है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी इससे बचने के लिए पूरी सावधानी बरत रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्‍स के काफी सारे वीडियो सामने आए हैं जिसमें सभी मास्‍क लगाए दिख रहे हैं। ताजा वीडियो सारा अली खान का सामने आया है जिसमें वो एयरपोर्ट पर मास्‍क पहने दिख रही हैं। बात जब सारा की हो तो उनका चुलबुले अंदाज दिखना लाजमी है। जी हां एयरपोर्ट पर सारा मास्‍क लगाकर उछल-कूद कर रही हैं। इसका वीडियो सारा ने खुद अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है जो अब वायरल हो गया है।

सारा को पहचान पाना मुश्‍किल

सारा को पहचान पाना मुश्‍किल

सारा अली खान इंस्टाग्राम पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्‍हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल लग रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "हर कोई सुरक्षित रहे।" बता दें, फिलहाल सारा अली खान बनारस में मौजूद हैं और उन्होंने वहां पर काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।

लाखों लोग देख चुके हैं VIDEO

लाखों लोग देख चुके हैं VIDEO

सारा के इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस पहल की खूब तारीफ कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में उन्हें भी सुरक्षित रहने के लिए कह रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक 9 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

वाराणसी में रिर्पोटर बन गई थीं सारा

बता दें कि इन दिनों सारा अली खान वाराणसी में फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह गंगा आरती के बाद सारा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने विश्वनाथ गली की खूबसूरती को अपने कैमरे से पूरी दुनिया को दिखाया था। वीडियो में सारा सारा दर्शकों को नमस्ते करते हुए कहती हैं कि इस समय हम हैं बनारस की विश्वनाथ गली में। आप देख रहे हैं यहां कितनी खूबसूरत दुकानें हैं। तरह-तरह की रंग बिरंगी चूड़ियां बिक रही हैं। सारा एक लस्सी की दुकान पर पहुंचती हैं और वहां रखी दही के बारे में पूछने के बाद दर्शकों को उसके बारे में हिंदी और अंग्रेजी में बताती हैं। पतली गली में बाइक को देखकर भी सारा चौंक जाती हैं। कहती हैं देखिये गली में बाइक भी है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। इसमें सारा, अक्षय कुमार और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इससे पहले सारा ने हालिया रिलीज फिल्म फिल्म लव आज कल 2 में काम किया था। फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+