जिम के बाहर खड़े फोटोग्राफर्स को लेकर बोलीं सारा अली खान, ऐसे तो मैं परेशान हो जाऊंगी
नई दिल्ली। बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियां जहां भी जाते हैं उनके पीछे-पीछे मीडिया और कैमरामैन का हुजूम लग जाता है। कई स्टार्स को पसंद नहीं आता कि वह 24 घंटे कैमरा से घिरे रहें, ऐसे में वह उनपर गुस्सा भी हो जाते हैं। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान जब भी पैपराजी को देखती हैं तो वह खुशी-खुशी उनको फोटो लेने देती हैं और नमस्ते कर के उनका अभिवादन भी करती हैं। सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में अपने और मीडिया के साथ दोस्ताना रिश्तों के बारे में बताया है।

फोटोग्राफर्स का इग्नोर करना समस्या
सारा अली खान ने कहा कि, सोचिए कैसा लगेगा आपको जब आप जिम से निकल रहे हैं और बाहर सात कैमरामैन खड़े हैं लेकिन वह आपकी फोटो नहीं ले रहे हैं, इग्नोर कर रहे हैं। वहीं 20 लोग भी खड़े हैं और वह आपसे सेल्फी के लिए नही पूछ रहे हैं तो कैसा लगेगा। उन्होंने आगे कहा कि, जिम के बाहर खड़े फोटोग्राफरों का अपकी फोटो ना लेना चिंता का विषय है और आपको इससे समस्या हो सकती है।

परेशान हो गई तो...
मीडिया के साथ अपना अनुभव शेयर करते हुए सारा ने आगे कहा कि, मैं पिछले कुछ वर्षों से अभिनेत्री हूं। मेरे लिए इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। मैं इस दुनियां से आती हूं और इसी दुनिया में मैंने काम की शुरूआत की है, मेरे पास इसके अलावा कुछ नहीं जिसकी मैं दूसरों के साथ तुलना करूं। कई बार यह मुश्किल होता है लेकिन अगर हम इसे करना रोक देंगे तो इसका असर हमपर ही पड़ने वाला है। सोशल मीडिया और मीडिया का अटेंशन न मिलना बड़ी समस्या साबित हो सकता है।

इस अपकमिंग फिल्म में व्यस्त हैं सारा
सारा अली खान के काम की बात करें तो वह अपनी आने वाली फिल्म कुली नंबर-1 में व्यस्त हैं। यह फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर की रिमेक फिल्म है, इसमें सारा के साथ वरुण धवन लीड रोल में हैं। हाल ही में सारा ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर किया जिसमें उन्होंने फिल्म स्टार की तरह कपड़े पहने हैं। फोटो के कैप्शन में सारा ने लिखा, वर्ष 2000 से अपने शॉट का इंतजार करते हुए। बता दें, सारा अली खान की पहली फिल्म केदारनाथ थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का कलेक्शन किया था।












Click it and Unblock the Notifications