सारा अली खान ने शेयर की अपनी तस्वीरें और वीडियो, बताया कैसे होती हैं इंप्रेस
मुंबई, 4 जून: सारा अली खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वो लगातार अपनी तस्वीरों और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके वीडियो और फोटो सोशल यूजर्स को खूब पसंद भी आते हैं। इस बार सारा ने इंस्टा पर अपनी तस्वीरों और वीडियो की पूरी सीरीज शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि कैसे वो इंप्रेस होती हैं, उनका दिल जीतने का आसान तरीका क्या है।

सारा ने आठ तस्वीरें और दो वीडियो शेयर कीं
सारा ने आठ तस्वीरें और दो वीडियो इंस्टा पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वो सूर्य नमस्कार कर रही हैं और दूसरी तस्वीर में अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ हैं। इसके बाद उन्होंने अपने एक फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है। चौथी फोटो केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। अगली फोटो में वो पहाड़ों के बीच हैं। इसके बाद उन्होंने एक्सरसाइज करते अपना वीडियो शेयर किया है।
बताया अपना दिल जीतने का तरीका
एक वीडियो में सारा टी-स्टॉल में चाय बनाती देखी जा सकती हैं। चाय बनाते सारा की वीडियो पर उनकी बुआ सबा अली खान ने कमेंट भी किया है। वहीं सारा ने इस एल्बम को शेयर करते हुए लिखा है- सारा के दिल तक पहुंचने का रास्ता। मेरे फेवरेट पार्ट का अंदाजा लगाएं, या तो सुबह उगते सूरज से या फिर चाय बनाने की कला से।

अक्षय कुमार के साथ कर रही हैं फिल्म
सारा अली खान सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। वो कई फिल्मो में अब तक नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार वो वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं-1' में नजर आई थीं। इन दिनों सारा अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications