दिवाली पार्टी में छाईं सारा अली खान, इस बात के लिए हर कोई कर रहा उनकी चर्चा
नई दिल्ली। एक्ट्रेस सारा अली खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। ये तस्वीरें दिवाली पार्टी हैं, जिसमें सारा पीले रंग की बांधनी साड़ी पहनकर पहुंचीं। इसके साथ उन्होंने गुलाबी रंग का ब्लाउज पहना हुआ था।। सारा इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शुक्रवार की पार्टी की हैं तस्वीरें
अभिनेता निर्माता जैकी भगनानी ने शुक्रवार रात मुंबई में अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी। इस मौके पर बॉलीवुड के बहुत से सितारे पहुंचे। सारा अली खान नजर आईं खूबसूरत बांधनी साड़ी में। सारा ने साड़ी को पिंक कलर की मोजरी और पिंक कलर के पोटली हैंडबैग के साथ टीमअप कर पहना था। उन्होंने हाथों सुनहरे रंग की चूड़ियां और माथे पर गुलाबी बिंदी लगा रखी थी। उन्होंने ईयररिंग और नेकलेस कुछ नहीं पहना था।

तस्वीर हुई वायरल
ये तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर पसंद की जा रही है। लोग सारा के लुक की खूब तारीफें कर रहे हैं। पार्टी में सारा के अलावा शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ और कृति सैनन अपनी बहन नूपुर सैनन के साथ पहुंचीं। कृति एक फ्लोरल साड़ी कॉरसेट के साथ पहनी हुई थीं और नूपुर इस शाम शरारा सूट में नजर आईं। तापसी पन्नू पार्टी में सफेद लहंगे में आईं। मलाइका अरोड़ा इंडो-वेस्टर्न लुक में तो काजोल नेवी ब्लू कलर की नेट साड़ी में पहुंचीं। राजकुमार राव, वरुण धवन, एकता कपूर, प्रीति जिंटा और कई सितारे पार्टी में पहुंचे।

सारा के पास कई फिल्में
सिंबा फिल्म से करियर शुरु करने वाली सारा जल्द ही फिल्म 'लव आजकल 2' में नजर आएंगी। इसके अलावा सारा 'कुली नंबर-1' के सीक्वल में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। सारा अली खान अमृता और सैफ अली खान की बेटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications