VIDEO: करीना के 'छोटे नवाब' के लिए सारा अली खान ने की ढेर सारी शॉपिंग

मुंबई: हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार सैफ अली खान और करीना कपूर के घर बेटे ने जन्म लिया। जिसके बाद से उनके घर में जश्न का माहौल है। सैफ की ये चौथी संतान है, जबकि करीना कपूर की दूसरी। करीना अस्पताल से घर वापस आ गई हैं और उनके यहां मेहमानों का तांता लगा है। अब सैफ की बेटी सारा अली खान अपनी फैमेली के लिए शॉपिंग करती नजर आईं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

'छोटे नवाब' के लिए खरीदे गिफ्ट

'छोटे नवाब' के लिए खरीदे गिफ्ट

करीना कपूर ने 21 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद वो डिस्चार्ज होकर घर आ गईं। हालांकि अभी तक सैफ-करीना ने अपने दूसरे बच्चे का नामकरण नहीं किया है। इस बीच सारा अली खान मुंबई में अपने छोटे भाई के लिए गिफ्ट खरीदती नजर आईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा ऑलिव प्लेशूट पहने नजर आ रहीं। साथ ही कार से निकलते वक्त उनके हाथ में बहुत सारे गिफ्ट्स थे। सारा को कवर करने पहुंचे फोटोग्राफर्स ने भी उन्हें बधाई दी।

सैफ के हैं चार बच्चे

सैफ के हैं चार बच्चे

आपको बता दें कि सैफ अली खान की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी। अमृता के दो बच्चे सारा और इब्राहिम अली खान हैं। शादी के काफी सालों बाद सैफ ने अमृता को तलाक दे दिया। इसके बाद करीना कपूर से दूसरी शादी की। सैफ-करीना के बेटे तैमूर हमेशा सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं। तैमूर की सारा अली के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है। रक्षाबंधन का त्योहार हो या फिर घर की कोई दूसरी पार्टी तैमूर अपनी बड़ी बहन के साथ नजर आ ही जाते हैं।

'अतरंगी रे' में आएंगी नजर

काम की बात करें तो मौजूदा वक्त में सारा अली खान के पास कई फिल्मी प्रोजेक्ट हैं। हाल ही में उनकी फिल्म कुली नंबर-1 आई थी। जिसमें वरुण धवन लीड रोल में थे। ये फिल्म 1995 में आई कुली का रीमेक थी। हालांकि इसे ज्यादा अच्छा रिस्पांस पब्लिक से नहीं मिला। उससे पहले सारा ने रणवीर सिंह के साथ सिम्बा में काम किया था। मौजूदा वक्त में सारा अक्षय कुमार और धनुष के साथ 'अतरंगी रे' पर काम कर रही हैं। ये फिल्म 6 अगस्त 2021 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+