एयरपोर्ट पर सारा अली खान ने किया कुछ ऐसा, ऋषि कपूर बोले- वाह सारा शानदार
मुंबई। इन दिनों एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सारा एयरपोर्ट से निकल रही हैं। उनके साथ कोई नहीं है और वे तीन बड़े बैग की ट्रॉली भी खुद ही ले जा रही हैं। किसी आम लड़की की तरह बिना किसी असिस्टेंट और सेक्योरिटी के एयरपोर्ट से निकल रही हैं। अचानक कोई फोटोग्राफर उनसे बात करता है तो वे बहुत अच्छी तरह जवाब देती हैं। इस वीडियो पर उनके फैंस ने तो तारीफ की ही बल्कि बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी उनकी तारीफ की।

ऋषि कपूर ने इसपर हिंदुस्तान टाइम्स की खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि 'शानदार सारा। आप उदाहरण सेट करती हैं कि किस तरह से हस्तियों को हवाई अड्डे पर व्यवहार करना चाहिए। अपने खुद के सामान को उठाने में कोई हर्ज नहीं हैं, किसी चमचे की जरूरत नहीं! न कोई काला चश्मा और न ही कोई एयरपोर्ट लुक। आप बिना किसी असुरक्षा के कॉन्फिडेंट दिखाई पड़ रही हैं।'
फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सारा शुरू से ही पत्रकारों और फैंस के साथ अपने मीठे बर्ताव के लिए चर्चा में रहती हैं। केदारनाथ के बाद वे फिल्म 'सिंबा' में नजर आईं और जल्दी ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लव आजकल 2' में दिखाई पड़ेंगी। असल जिंदगी में भी लोगों को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद है और लोगों ने इसे सार्तिक नाम दिया है।
View this post on Instagram#saraalikhan snapped at airport #video #instalove #manavmanglani
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के बीच क्या चल रहा है ये तो वही जानते होंगे, लेकिन उनको लेकर बॉलीवुड की गलियों में चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। आज के समय में दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी बन गई है। अकसर ही दोनों स्टार एक-दूसरे साथ नजर आ जाते हैं, ऐसे में उनसे जुड़ी खबरें भी सामने आती रहती हैं। हालांकि अपने रिलेशनशिप को लेकर दोनों एक्टर्स ने कई मौकों पर साफ तौर से इनकार किया है। इन सबके बावजूद सारा और आर्यन का के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसमें उनके बीच की केमिस्ट्री साफ झलकती है।
यह भी पढ़ें- अपनी कैंसर की बीमारी को लेकर ऋषि कपूर ने किया खुलासा, कहा- जब रणबीर को पता चला तो...
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications