सपना चौधरी ने फिर फैंस को चौंकाया, इस वजह से अब तक नहीं दिखाया बेटे का चेहरा

नई दिल्ली, 28 जुलाई। हरियाणा का मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस 11 में आने के बाद उनकी लोकप्रियता में दिन दोगुनी तरक्की हुई है, सपना चौधरी के डांस के लाखों दीवाने है लेकिन फैंस का दिल उस समय टूट गया था जब अचानक से उनकी शादी की खबरें सामने आईं। पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने अपने पति पति वीर साहू के पहले बच्चे को भी जन्म दिया।

सपना चौधरी की गोद में नजर आया उनका बेटा

सपना चौधरी की गोद में नजर आया उनका बेटा

सपना चौधरी के मां बनने की खबरें तो काफी सुर्खियों में रही थीं लेकिन आज तक उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर और नाम सार्वजनिक नहीं किया। सपना चौधरी 4 अक्टूबर, 2020 को अपने पहले बेटे को जन्म दिया था। गोद में बच्चे को लिए सपना की कई तस्वीरें तो सामने आई थीं लेकिन उन्होंने बेटे का चेहरा अभी तक नहीं दिखाया है। सपना और वीर साहू के बेटे की फोटो देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शादी और बच्चे की खबर सुन फैंस हैरान

शादी और बच्चे की खबर सुन फैंस हैरान

बता दें कि सपना चौधरी की शादी और बच्चा, दोनों ही फैंस के लिए हैरान करने वाली खबर थी क्योंकि उनके मां बनने की खबर के बीच कई लोगों को यह भी नहीं पता था कि सपना चौधरी शादी कर चुकी हैं। शादी का खुलासा उनके पति वीर साहू ने फेसबुक लाइव में किया था, इसी दौरान उन्होंने पुष्टि भी की कि वो और सपना चौधरी मम्मी-पापा बन चुके हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक कोई तस्वीर शेयर नहीं की है या अपने बेटे के नाम का खुलासा नहीं किया है।

लाइमलाइट से बेटे को दूर रखना चाहती हैं सपना

लाइमलाइट से बेटे को दूर रखना चाहती हैं सपना

बेटे को लाइमलाइट से दूर रखने के पीछे की वजह बताते हुए सपना चौधरी ने कहा था कि वह अपने बच्चे को खबरों और ग्लैमर की दुनिया में नहीं बड़ा करना चाहती। वह बेटे को मीडिया अटेंशन से दूर रखना चाहती हैं। एक इंटरव्यू में सपना चौधरी ने कहा, 'मेरा बच्चा वह है जो वास्तव में बिल्कुल उधम नहीं मचाता, वह मुझे शांति से काम करने देता है। जब मैं काम के सिलसिले में उससे दूर होती हूं तो भी वह शांत रहता है, इससे मुझे मानसिक शांति मिलती है जिससे मैं काम में और मन लगा पाती हूं।'

मां बनना अलग ही अहसास

मां बनना अलग ही अहसास

सपना चौधरी ने आगे कहा, 'वास्तविक जीवन में हमारे कई कैरेक्टर हो सकते हैं लेकिन एक मां होना ऐसा अनुभव है जिसको बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। इस जादू का सिर्फ अहसास किया जा सकता है।' बातचीत में सपना चौधरी ने इस बात का खुलासा किया कि वह अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर उसके नाम का खुलासा कर सकती हैं। इतना ही नहीं अक्टूबर में सोशल मीडिया पर बेटे की पहली तस्वीर भी पोस्ट कर सकती हैं।

अक्टूबर में सामने आ सकती है बेटे की फोटो

अक्टूबर में सामने आ सकती है बेटे की फोटो

सपना चौधरी ने आगे कहा, मेरा बेटा मनोरंजन जगत में काम करने वाले माता-पिता की संतान है लेकिन मैं चाहती हूं कि स्पॉटलाइट से दूर अपनी लाइफ का आनंद ले। मैं चाहती हूं कि वह एक सामान्य जीवन जिए, ना की सेलिब्रिटी की तरह। वह अक्टूबर में एक साल का हो जाएगा और शायद तब मैं उसकी तस्वीर पोस्ट करूं और उसका नाम भी बता दूं। लेकिन तब तक उसे लाइमलाइट और मीडिया अटेंशन से दूर रखने की कोशिश करूंगी।

यह भी पढ़ें: पूल किनारे लहंगे में सपना चौधरी ने किया 'ओ मेरे ढोलना' पर खूबसूरत डांस, Video मचा रहा है धमाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+