सपना चौधरी के गाने पर नाचे मनवीर गुर्जर तो लोगों ने पूछा गाने का नाम

Recommended Video

    Sapna Chaudhary के Song पर Manveer Gurjar & Vikas Gupta ने किया dance, Video Viral । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्लीः बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी मनवीर गुर्जर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। दरअसल, मनवीर हरियाणा सिंगर और डांसर सपना चौधरी के गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को काफी पंसद किया जा रहा है। मनवीर के डांस को हजारों लोगों ने पसंद किया है। इस वीडियो में मनवीर के साथ उनके दोस्त विकास भी दिख रहे हैं।

    इस वीडियो को करीब चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं

    इस वीडियो को करीब चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं

    सपना के गाने पर डांस करते मनवीर के वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर उनके फैन्स ने कई कमेंट्स किए हैं। लोगों पूछ रहे हैं कि ये गाना कौन-सा है तो वहीं एक यूजर्स ने इस डांस की तारीफ की है। इस वीडियो को करीब चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

    जमकर किया डांस

    इस वीडियो में मनवीर गुर्जर और विकास को देखा जा सकता है दोनों जमकर डांस कर रहे हैं। बता दें, सपना चौधरी का ये गाना काफी फेमस है। इस गाने को हरियाणा में कई जगहों पर बजाया जाता है।

    बिग बॉस के आने के बाद और भी बढ़ गई है सपना चौधरी की लोकप्रियता

    बिग बॉस के आने के बाद और भी बढ़ गई है सपना चौधरी की लोकप्रियता

    बता दें कि हरियाणा की डांसर सपना चौधरी की लोकप्रियता कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो बिग बॉस के आने के बाद और भी बढ़ गई है। इससे पहले सपना हरियाणा में स्टेज शो के लिए जानी जाती थी। हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में सपना के लाखों फैन्स हैं।

    रोहतक में जन्मी थी सपना

    रोहतक में जन्मी थी सपना

    सपना चौधरी का जन्म 1990 में रोहतक, हरियाणा में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक निजी कंपनी कर्मचारी थे। सपना के पिता की मौत के बाद उन पर परिवार को चलाने की जिम्मेदारी थी।

    सुसाइड अटेम्पट से सुर्खियों में आई थी सपना

    सुसाइड अटेम्पट से सुर्खियों में आई थी सपना

    साल 2017 की शुरुआत में सुसाइड अटेम्पट के बाद मीडिया की सुर्खियों में आईं, जिसके बाद उन्हें बिग बॉस में आने का न्यौता मिला और करीब सात हफ्ते तक बिग बॉस में टिकीं रही। इस साल सपना को दो बॉलीवुड फिल्में भी मिली हैं।

    सपना को हमेशा से हरियाणवी संस्कृति से लगाव रहा है

    सपना को हमेशा से हरियाणवी संस्कृति से लगाव रहा है

    सपना को हमेशा से हरियाणवी संस्कृति से लगाव था, वो बचपन से ही हरियाणवीं रागनियां सुना करती थीं। इस दौरान साल 2010 में उनकी मुलाकात खरक कलां गांव में वीरपाल सिंह खरकिया से हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+