सपना चौधरी की 'बिल्लौरी अंख' पर फिदा युवराज सिंह के पापा योगराज, साथ में लगाए ठुमके , देखें Video
नई दिल्ली। कातिल अदाओं की मल्लिका सपना चौधरी का पंजाबी सॉन्ग 'बिल्लौरी अंख' इस वक्त सोशल मीडिया पर नई सनसनी बन गया है। आपको जानकर हैरत होगी की इस गाने को अब तक यू-ट्यूब पर 8:5 लाख बार देखा जा चुका है। ये तो हुई सपना की बात लेकिन इस गाने की खासियत एक और भी है और वो है मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह, जो कि सपना के साथ इस गाने में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

सपना चौधरी के साथ ठुमके लगाते दिखे युवराज सिंह के पापा
मालूम हो कि युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बढ़िया खिलाड़ी होने के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता भी है। सपना के इस पंजाबी एलबम में वो भी अहम किरदार में है। लोगों ने सपना के साथ-साथ योगराज सिंह के डांस पर भी जमकर कमेंट किए हैं।

पंजाबी फिल्म 'जग्गा जिउंदा ए'
आपको बता हैं हरियाणवी और भोजपुरी गानों पर जबरदस्त धमाल मचाने वाली सपना का ये गाना पंजाबी फिल्म 'जग्गा जिउंदा ए' का है, जिसमें वह हद से ज्यादा हसीन दिख रही हैं।

हिट है सपना का हर आयटम...
मालूम हो कि सपना 'जर्नी ऑफ भांगओवर' में आयटम नंबर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सपना 'वीरे की वेडिंग' फिल्म के सॉन्ग 'हट जा ताऊ' में नजर आई थीं। वहीं अभय देयोल स्टारर फिल्म 'नानू की जानू' में सपना ने अहम किरदार निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications