सावन से पहले रिलीज हुआ सपना चौधरी का गाना 'भोले का स्वैग', फैंस को पसंद आ रहा म्यूजिक वीडियो
नई

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं सपना
सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ढेरों तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सपना के इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलीयन फॉलोअर्स हैं। बता दें कि सपना अब पंजाबी, भोजपूरी के साथ हिंदी फिल्मों में भी दिखाई पड़ने लगी हैं। हाल ही में उन्होंने दलेर मेहंदी के एक म्यूजिक वीडियो में अपने डांस से खूब धूम मचाई थी। इस गाने का नाम था 'बावड़ी तरेड़'। इसके अलावा सपना को कई बार उनके टिक टॉक वीडियो में भी मस्ती करते देखा जाता है।
कम उम्र में ही डांस ने सपना को दिलाई पहचान
बचपन से ही डांस का शौक रखने वाली सपना चौधरी ने काफी कम उम्र में ही डांस में करियर बना लिया था। हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना चौधरी के लाइव स्टेज शो आज अलग अलग शहरों में होते हैं। सपना का 'सॉलिड बॉडी' और 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाना लोगों के बीच काफी-काफी पसंद किया जाता है।

सपना के कार्यक्रम में हुआ बवाल
डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में हाल ही में मध्यप्रदेश के राजगढ़ में सपना के एक कार्यक्रम में आए लोगों के बीच पथराव शुरू हो गया था। इसके चलते सपना के कार्यक्रम के बीच से ही स्टेज छोड़कर भागना पड़ा था। दरअसल कार्यक्रम के समय दर्शकों की आयोजकों और पुलिस से कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद बात इतनी बढ़ी कि पथराव शुरू हो गया तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

बिग बॉस से मिली घर-घर में पहचान
सपना को पहले सिर्फ हरियाणा की एक डांसर के रूप में जाना जाता था लेकिन रियलिटी शो बिग बॉस के 11वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट आने के बाद सपना को देश के घर घर में पहचान मिली और लोग उन्हें पहचानने लगे।
यह












Click it and Unblock the Notifications