'बावली तरेड़' गाने पर दलेर मेहंदी संग थिरकीं सपना चौधरी, छा गया वीडियो

मुंबई। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को आज हर कोई जानता है और अब नए वीडियो और फिल्मों के जरिए वे खास पहचान भी बना रही हैं। हाल हमें उन्होंने सिंगर दलेर मेहंदी के साथ उनके गाने 'बावली तरेड़' के वीडियो में काम किया है। ये गाना गुरुवार को रिलीज हुआ है। बता दें कि डांस के साथ सपना ने इस वीडियो में मेहंदी के साथ गाना भी गाया है।

यूट्यूब पर धूम मचा रहा वीडियो

सपना और मेहंदी का ये म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर जारी होने के बाद से ही खूब धूम मचा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों के फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे। यूट्यूब पर इस वीडियो को अब तक 3.38 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी अपने इस नए वीडियो का लिंक शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं सपना

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं सपना

सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर शानदार वीडियो शेयर कर फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। हाल ही में उनके टिक टॉक वीडियो भी चर्चा में आए थे। इंस्टाग्राम पर सपना के 1.8 मिलीयन फॉलोअर्स हैं। बता दें कि सपना हाल ही में बीजेपी में शामिल होने की अफवाह के चलते चर्चाओं में आ गईं थी। बाद में सपना ने ऐसा कुछ होने की बात से इंकार किया था।

बिग बॉस से मिला फेम

बिग बॉस से मिला फेम

यूं तो सपना अपने डांस के चलते हमेशा ही चर्चाओं में रही हैं। लेकिन हरियाणा के भीतर उन्हें अधिक पहचाना जाता था। वहीं रियलिटी शो बिग बॉस में आने के बाद से सपना को घर घर में लोग पहचानने लगे।

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की डिंडोरी लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+