बर्थडे पर गौशाला पहुंचकर सपना चौधरी ने कैसे की गौसेवा, देखिए VIDEO
अपने डांस के जरिए यूपी, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में धमाल मचाने वाली मशहूर डांसर सपना चौधरी अपने एक वीडियो को लेकर फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।
नई

गौशाला में काटा बर्थडे का केक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सपना चौधरी अपने जन्मदिन के मौके पर गौशाला पहुंची। इस दौरान सपना ने गायों को चारा खिलाया और उनके बीच बैठकर ही अपने जन्मदिन का केक भी काटा। इस वीडियो को म्यूजिक कंपनी सोनोटेक हरियाणवी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। सपना चौधरी के फैंस वीडियो पर कमेंट कर उनके इस कार्य की काफी सराहना कर रहे हैं।

पटियाला सूट में सपना का भांगड़ा
आपको बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो पटियाला सूट पहनकर स्टेज पर भांगड़ा डांस कर रही थीं। इस कार्यक्रम में मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर महेंदी भी मौजूद थे। सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शो की तस्वीरें शेयर की हैं। सपना चौधरी ने इस कार्यक्रम की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, 'जब आप दलेर जी के साथ परफॉर्म कर रहे हों तो भांगड़ा तो बनता है... क्यों दोस्तों?
सोशल मीडिया पर सपना की धूम
तस्वीरों में सपना चौधरी के साथ मंच पर दलेर महेंदी मौजूद हैं। इस कार्यक्रम में सपना के डांस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना चौधरी अपने मशहूर गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि पश्चिमी यूपी से लेकर हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में सपना चौधरी के फैंस की संख्या लाखों में है। उनके डांस का लगभग हर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है।












Click it and Unblock the Notifications