सपना चौधरी ने बताया किस धोखे की वजह से नहीं रहा लड़कों पर भरोसा, बिग-बॉस में याद की पुरानी बातें

नई दिल्ली। कलर्स टीवी पर आने वाले लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो बिग बॉस -11 में हरियाणवी स्टार सपना चौधरी भी शामिल हो रही हैं। सपना चौधरी बिग-बॉस में सुर्खियां भी पा रही हैं। सपना चौधरी से ये पूछने पर कि बिग बॉस के घर में उनका कैसे आना हुआ। तो उन्होनें कहा, 'इस बार मन कर गया तो आ गए।' बिग-बॉस में शामिल सपना ने अपनी जिदंगी के कई अहम किस्से शेयर किए हैं।

sapna chaudhary in bigg boss 11 share her life experience

 प्रियांक को बताई सपना ने दिल की बातें

प्रियांक को बताई सपना ने दिल की बातें

बिग बॉस के घर में सपना की आर्शी खान और ज्योति कुमार से लड़ाइयां भी हो चुकी हैं लेकिन घर से बाहर हो चुके प्रियांक शर्मा से उन्होंने अपनी कई बातें बताईं। किचन में काम करते हुए सपना ने प्रियांक से अपने लड़कपन की बातें बताईं।

 9वीं में पढ़ती थीं, जब से कर रही डांस

9वीं में पढ़ती थीं, जब से कर रही डांस

सपना ने बताया कि जब वो 9वीं क्‍लास में पढ़ाई कर रही थीं, तभी उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया। उन्हें डांस का शौक तो था लेकिन स्टेज पर डांस करने को घर की बिगड़ती माली हालत की वजह से आईं।

रात में डांस दिन में स्कूल

रात में डांस दिन में स्कूल

सपना बताती हैं कि रात को डांस करने जाया करती थीं और डांस प्रोग्राम के दरिए पैसा कमा लेती थी। इसके बाद वो सुबह स्कूल जाया करती थीं। ये बहुत आसान नहीं था लेकिन डांस ना करती तो स्कूल छूट जाता।

माता-पिता ने की थी लव-मैरिज

माता-पिता ने की थी लव-मैरिज

सपना बताती हैं कि उनके माता-पिता ने घर से भागकर शादी की थी। पिता बहुत शराब पीते थे। हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हुई। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें स्पोर्ट किया।

पिता की मौत के एक साल बाद शुरू किया डांस

पिता की मौत के एक साल बाद शुरू किया डांस

सपना के पिता की मौत 2008 में हुई। जिसके बाद घर चलाने का जिम्मा सपना ने अपने कंधों पर ले लिया और 2009 से उन्होंने जीवन-यापन के लिए डांस करना शुरू किया।

लड़कों पर नहीं है भरोसा

लड़कों पर नहीं है भरोसा

सपना बताती है कि उनकी बड़ी बहन की दो शादियां हुई लेकिन दोनों बार उन्हें पति से धोखा मिला। इसी वजह से वो लड़कों पर भरोसा नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि वो मां के साथ रहती हैं और सिंगल है। वो कहती हैं उनके पास किसी लड़के के साथ रिलेशन में रहने के लिए टाइम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+