VIDEO: संत ने चुटकी बजाकर निकाल दी सोने की चेन, फडणवीस की पत्नी को दी
पुणे। महाराष्ट्र में अंधविश्वास चरम पर है। ऐसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी द्वारा एक बाबा का पैर छूकर चमत्कारी चेन प्रसाद के रूप में लेने के मामले ने इसे और बल दे दिया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस एक कॉलेज में समारोह में हिस्सा लेने पहुंचीं थीं। अघोरी के लिये क्यों जरूरी है लाश पर पूजा, मांस, मैथुन और मदिरा?

अमृता फडणवीस ने जैसे ही स्वामी को नमस्कार किया उन्होंने फौरन चुटकी बजाई और हाथ में सोने का माला आ गया। स्वामी ने यह मामला अमृता के गले में पहना दी और अमृता ने भी इसे स्वीकार कर लिया। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद से राजनीतिक दल हमलावर हो गये हैं और देवेंद्र फडणवीस की पत्नी पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications