संत सानंद के निधन के बाद आमरण अनशन पर बैठे गोपलदास को किया गया एम्स में भर्ती

नई दिल्ली। गंगा की स्वच्छता की मांग को लेकर अनशन कर रहे स्वामी सानंद की मौत के बाद एक और संत अनशन पर बैठ गए हैं। मातृसदन में अनशन पर बैठे संत गोपालदास को शनिवार तड़के सुबह एम्स ऋषिकेश में भर्ती करा दिया गया। देर रात मातृसदन में पहुंची एम्स के डॉक्टरों की टीम ने बताया कि गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए एहतियातन गोपलदास को एम्स में भर्ती कराया गया है। गोपलदास ने कहा था कि उनका अनशन स्वामी सानंद के अनशन के समर्थन में है।

Sant Gopal Das who is on an indefinite fast to save river Ganga has been admitted to AIIMS

संत गोपालदास पिछले 111 दिनों से उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर अनशन कर रहे थे। गोपाल दास को ऋषिकेश एम्स में मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया है। पहले ही बीमार चल रहे संत गोपालदास ने शुक्रवार से जल का त्याग भी कर दिया था। गोपालदास शुक्रवार को जल पुरुष राजेंद्र सिंह के साथ हरिद्वार पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने घोषणा की कि वह मातृसदन में रहकर अपना अनशन करेंगे।

गोपालदास ने बताया कि, स्वामी सानंद के देहांत के बाद वो मातृसदन में उसी कमरे में अनशन कर रहे थे जहां स्वामी सानंद अनशन कर रहे थे। गोपालदास के भूख हड़ताल पर बैठने की खबर सुनते ही प्रशासन मे हड़कंप मच गया। मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे गए।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल उनका स्वास्थ्य थोड़ा ठीक है और उनका उपचार चल रहा है। वहीं संत गोपाल दास अपना इलाज आयुर्वेदिक पद्धति के जरिये कराने की मांग कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+