ईडी की हिरासत में बोले संजय सिंह, जितने बेईमान हैं, सब मोदी के साथ हैं
आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। ईडी कोर्ट में पेशी के दौरान जाते वक्त संजय सिंह ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि आप मेरे साथ बच्चों का खेल बंद कीजिए।
संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे साथ बच्चों का खेल, खेल रहे हैं। मैं उनकी यातना का पैमाना चेक करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि प्रधानमंत्री उतनी यातना दें जितना दे सकते हैं। जितने बेईमान हैं, देश के लाखों करोड़ लूटने वाले, सब मोदी के साथ हैं, जो ईमानदार हैं और उनके खिलाफ हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि संजय सिंह को आबकारी नीति मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है। उनकी हिरासत की अवधि को कोर्ट ने 13 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के सामने उन्हें पेश किया गया। जहां कोर्ट ने संजय सिंह की हिरासत को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया। ईडी ने संजय सिंह की 5 और दिनों की हिरासत मांगी थी।
ईडी का आरोप है कि संजय सिंह शराब नीति को तैयार करने और इसे लागू करने में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि शराब नीति को दिल्ली सरकार ने वापस ले लिया है। इस नीति के जरिए शराब विक्रेताओं को फायदा दिलाने की आरोप लगाया गया था।
संजय सिंह को ईडी ने उनके घर से 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 10 अक्टूबर तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया था। अब उनकी रिमांड को 12 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके करीबी विवेक त्यागी और सर्वेश मिश्रा के खिलाफ भी समन जारी किया गया था। दोनों से ईडी ने पूछताछ की। ईडी से समन मिलने के बाद सर्वेश मिश्रा ने कहा कि मैं एक ईमानदार नेता के साथ हूं और मुझे इसपर गर्व है।












Click it and Unblock the Notifications