Sanju Twitter Reaction: टीजर देख फैंस बोले- आइला..ये ते संजू बाबा है...कौन रणबीर...
नई दिल्ली। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'संजू' का टीजर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। फिल्म के टीजर को उम्मीद के मुताबिक ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। टीजर में रणबीर कपूर के लुक को देखकर कोई कह ही नहीं सकता है कि वो रणबीर कपूर है। ट्विटर पर टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है,लोगों ने इस पर काफी अच्छे, मजेदार और जबरदस्त कमेंट दिए हैं। लोगों ने जमकर राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर की तारीफ की है।
फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया
इस फिल्म को '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है, यह फिल्म संजय दत्त की लाइफ पर आधारित है। रणबीर और राजकुमार हिरानी पहली बार साथ काम कर रहे हैं और फिल्म के टीजर को देखकर आपको बिल्कुल यही लगेगा कि हिरानी ने रणबीर को चुनकर कोई गलती नहीं की है।
लोगों ने टीजर की जमकर तारीफ की
फिल्म में रणबीर की चाल-ढ़ाल, बोलने का स्टाइड और लुक एकदम संजय दत्त की तरह है, आपको एहसास ही नहीं होगा कि पर्दे पर संजय दत्त नहीं हैं। लोगों के जबरदस्त रिएक्शन की वजह से ही टीजर रिलीज के कुछ मिनटों के अंदर ये यूट्यूब पर वायरल हो गया।
यूट्यूब पर फॉक्स स्टार हिंदी ने इस टीजर को जारी किया है
यूट्यूब पर फॉक्स स्टार हिंदी ने इस टीजर को जारी किया है, टीजर की शुरुआत पुणे की यरवडा जेल से होती है, जिसमें रणबीर कपूर जेल से बाहर आते दिखते हैं, वो कहते हैं - अपना लाइफ फुल सांप-सीढ़ी का बोर्ड है, कभी अप तो कभी डाउन. इसी के साथ संजय दत्त की जिंदगी के सबसे चर्चित पहलुओं की एक-एक कर झलक देखने को मिलती है।
फिल्म में संजय दत्त की लाइफ का हर चैप्टर ...
फिल्म में संजय दत्त की लाइफ का हर चैप्टर बखूबी दिखाया गया है, कि कैसे वो ड्रग्स लेते थे, कैसे उन्होंने 1 बस टिकट के लिए सड़कों पर भीख मांगी थी और कैसे वो AK-56 राइफल केस में दोषी पाए गए और जेल पहुंचे। इस दौरान की उनकी पर्सनल लाइफ में क्या हुआ, ये सब कुछ आपको हिरानी की फिल्म में देखने को मिलेगा।
परेश रावल संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का किरदार निभा रहे हैं
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर के अलावा फिल्म में परेश रावल संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का किरदार निभा रहे हैं, संजय की मां नरगिस का रोल मनीषा कोइराला कर रही हैं, जबकी पत्नी मान्यता का किरदार दिया मिर्जा, सलमान खान के रोल में हैं जिम सरब, टीना मुनीम के रोल में सोनम कपूर और माधुरी दीक्षित के रोल में तमन्ना नजर आएंगी। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications