'संजू' पर भड़का RSS, मुखपत्र पांचजन्य में पूछा- 'दागदार' संजय दत्त ने कौन सा महान काम किया?

मुंबई।

राजकुमार
हिरानी
निर्देशित
फिल्म
'संजू'
की
कमाई
इस
वक्त
450
करोड़
के
पास
पहुंच
गई
है
और
फिल्म
अभी
भी
सिनेमाघरों
में
पैसे
बटोर
रही
है।
दर्शक
से
लेकर
आलोचक
जहां
इस
फिल्म
की
तारीफ
करते
थक
नहीं
रहे
हैं,
वहीं
दूसरी
ओर
इस
फिल्म
की
कड़ी
आलोचना
आरएसएस
ने
की
है।
संघ
के
मुखपत्र
पांचजन्य
में
इस
फिल्म
के
खिलाफ
एक
बड़ा
लेख
छपा
है,
जिसमें
हिरानी
की
कड़ी
आलोचना
की
गई
है।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

'किरदार दागदार' ...संजू

'किरदार दागदार' ...संजू

पांचजन्य की कवरस्टोरी, जिसका शीर्षक 'किरदार दागदार' है, में लिखा गया है कि, जिस व्यक्ति की, साल 1993 में हुए मुंबई बम धमाके में, शामिल लोगों से सांठगांठ थी, वो भला आदर्श व्यक्ति कैसे हो सकता है, क्या उस पर बॉयोपिक बननी चाहिए। आखिर संजय दत्त ने जीवन में ऐसा कौन सा महान काम किया है, जिसे हीरो बनाकर फिल्मी कैनवस पर परोसा गया है।

आरएसएस ने हिरानी से किया तीखा सवाल

आरएसएस ने हिरानी से किया तीखा सवाल

मैं पूछना चाहता हूं राजकुमार हिरानी से कि उन्होंनें क्या सोचकर एक संगीन अपराध में सजा खाए व्यक्ति पर फिल्म बनाई है? वो आखिर युवाओं से कहना क्या चाह रहे हैं? संजय दत्त ने रीयल लाइफ में तीन शादियां की है, पर्दे पर दिखाया गया कि वो 350 महिलाओं से जिस्मानी ताल्लुकात, रखने वाले रंगीन मिजाज इंसान हैं, वो ड्रग्स लेते थे, अवैध हथियार रखने के जुर्म में सजा काटकर आए हैं, ऐसे में उनकी जिंदगी कहां से आदर्श हो गई कि उन पर बायोपिक बन गई। आखिर मुंबई का फिल्म उद्योग माफियाओं और अंडरवर्ल्ड को महिमामंडित करने वाली फिल्में क्यों बना रहा है?

फिल्म 'पीके' में हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया

फिल्म 'पीके' में हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया

पांचजन्य के इस लेख में इस बात पर भी सवाल उठाए गए है कि क्या यह किसी के दागदार दामन को उजला दिखाने के लिए की करोड़ों रुपए बहाकर की गई PR एक्सरसाइज है? .यह फिल्म राजकुमार हिरानी ने बनाई है, वही निर्देशक जो फिल्म 'पीके' में शामिल थे और हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया था।

अंडरवर्ल्ड का महिमामंडित क्यों?

अंडरवर्ल्ड का महिमामंडित क्यों?

ये कहीं से भी तारीफ के लायक नहीं है। वैसे ये पहली बार नहीं जब बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के लोगों पर फिल्म बनी है, पिछले कुछ सालों में, दाऊद इब्राहिम, हसीना पारकर, छोटा राजन, अरुण गवली, अब्दुल जैसे माफियाडॉन पर फिल्में बन रही हैं, आखिर इस तरह से फिल्म बनाने के लिए बॉलीवुड को पैसा कहां से मिलता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+