#SanjuLeaked: रिलीज के दिन ही ऑनलाइन लीक हुई फिल्म 'संजू', रणबीर कपूर को करनी पड़ी अपील
नई दिल्ली। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'संजू' सिल्वर स्क्रीन पर पहुंच गई है, जिसे उम्मीद के मुताबिक अच्छी ओपनिंग मिली है लेकिन इसके बाद भी इस फिल्म के निर्माताओं के लिए बुरी खबर है क्योंकि इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक फिल्म 'संजू' को ऑनलाइन लीक कर दिया गया है, जिसकी वजह से संजय दत्त और रणबीर कपूर के फैंस भड़क गए हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने इस फिल्म के टॉरेन्ट डाउनलोड लिंक के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं।

फिल्म 'संजू' फूल HD में हुई लीक....
एक ट्वीटर यूज़र ने ये भी दावा किया है कि फिल्म की हाई क्वालिटी में लीक किया गया है और अगर ऐसा सच में है, तो इससे फिल्म के निर्माताओं को जबरदस्त नुकसान होगा क्योंकि इस फिल्म को बनाने में बहुत मेहनत और पैसा लगा है और फिल्म 'संजू' केवल एक फिल्म नहीं बल्कि राजकुमार हिरानी के लिए इबादत है, जैसा कि उन्होंने हाल के एक इंटरव्यू में कहा था।
ट्विटर पर #SanjuLeaked ट्रोल हो रहा है
फिलहाल तो गुस्साए फैंस ने इस फिल्म के पायरेसी के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सीबीएसी के प्रति नाराजगी जताई है। ट्विटर पर #SanjuLeaked के साथ लोग इसके खिलाफ पोस्ट कर रहे हैं। बता दें कि संजू आज ही रिलीज हुई है। फिल्म के लीक होने की बात सुनकर अभिनेता रणबीर कपूर ने भी लोगों से अपील की है कि वो फिल्म को डाउनलोड ना करें। मालूम हो कि कल स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद एक सेलेब्रिटी ने भी इस फिल्म का सप्राइज लीक कर दिया था, तब भी काफी हंगामा मचा था।
A post shared by Rajkumar Hirani (@hirani.rajkumar) on
टॉयलेट सीन पर चली कैंची?
वैसे इससे पहले भी खबर आई थी कि रिलीज के एक दिन पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म निर्माताओं को फिल्म के एक महत्वपूर्ण सीन पर कैंची चलाने को कहा था, जिसमें संजू जेल में बंद हैं और टॉयलेट का पानी ओवरफ्लो हो जाता है और संजू के लाख चिल्लाने पर भी उनकी कोई मदद करने नहीं आता है, अब ये सीन फिल्म में है या नहीं ये तो फिल्म देखने के ही बात पता चलेगा।
संजय दत्त की कहानी है 'संजू'
आपको बता दें कि इस फिल्म को '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है, यह फिल्म संजय दत्त की लाइफ पर आधारित है। फिल्म में संजय दत्त की लाइफ का हर चैप्टर बखूबी दिखाया गया है, कि कैसे वो ड्रग्स लेते थे, कैसे उन्होंने 1 बस टिकट के लिए सड़कों पर भीख मांगी थी और कैसे वो AK-56 राइफल केस में दोषी पाए गए और जेल पहुंचे। इस दौरान की उनकी पर्सनल लाइफ में क्या हुआ, ये भी दिखाया गया है।
क्रिटिक्स ने फिल्म को ऐतिहासिक बताया....
रणबीर और राजकुमार हिरानी ने पहली बार साथ काम किया है, फिल्म पहले ही दिन फिल्म हाउसफुल जा रही है । क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म को ऐतिहासिक बताया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का मास्टर पीस कहा है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications