संजीव चतुर्वेदी और अंशु गुप्ता को मिलेगा रैमन मैग्सेसे अवॉर्ड
नई दिल्ली। दिल्ली एम्स के सीवीओ के पद से हटाये गये संजीव चतुर्वेदी और अंशु गुप्ता को रैमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है। संजीव चतुर्वेदी को भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई के चलते मैग्सेसे सम्मान से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है।

वहीं अशु गुप्ता जोकि गूंज नाम की एनजीओ के संस्थापक हैं उन्हें सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। मैग्सेसे अवार्ड हर साल लोकसेवा, पत्रकारिता सहित कई क्षेत्रों में दिया जाता है। इससे पहले यह पुरस्कार कई नामी हस्तियों को दिया जा चुका है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल और किरण बेदी भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications