'संसद में पीएम मोदी की अटेंडेंस' मामला लेकर हाईकोर्ट जाएंगे आप नेता संजय सिंह
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसद में उपस्थिति को लेकर याचिका दायर करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री की संसद में अनुपस्थिति को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। संजय सिंह का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब आम आदमी पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विधानसभा में कम उपस्थिति को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

संजय सिंह ने कपिल मिश्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर क्यों कपिल मिश्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लेफ्टिनेंट अनिल बैजल के खिलाफ चुप रहते हैं, जो दिल्ली सरकार के तमाम प्रोजेक्ट रोड़ा डालते हैं। साथ ही उन्होंने पूछा कि क्या केजरीवाल के खिलाफ मिश्रा का विरोध प्रायोजित है। संजय सिंह के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है जिसमे कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद @SanjayAzadSln जी ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने पीएम @narendramodi जी के पिछले 4 साल में संसद की कार्यवाही से लगातार अनुपस्थित रहने के खिलाफ अपील की है।
संजय सिंह ने लिखा कि नरेंद्र मोदी जी की हाजिरी चेक कराने और उनको संसद में मौजूद रहने का आदेश प्राप्त करने केल लिए मैं हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर रहा हूं, दिल्ली के हर काम में रोड़ा अटकाने वाले मोजी के खिलाफ कपिल मिश्रा खामोश क्यों रहते हैं। आपको बता दें कि कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि विधानसभा में केजरीवाल की उपस्थिति 10 फीसदी से भी कम है, उन्होंने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने और सीलिंग के मुद्दे पर लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सदन में सिर्फ दो घंटे रहे हैं, यह दिल्ली के जनता के वोट का अपमान है। कपिल मिश्रा ने मांग की है कि अगर अरविंद केजरीवाल विधानसभा में नहीं आते हैं तो उनकी सैलरी को काटना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कपिल मिश्रा ने दायर की याचिका, कोर्ट ने स्वीकार की












Click it and Unblock the Notifications