'गलती से लिस्ट में शामिल', Bansuri Swaraj को लेकर AAP के आरोपों पर ED के वकीलों की SC में सफाई
BJP Bansuri Swaraj News: AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। दिल्ली की शराब नीति केस में संजय सिंह करीब छह महीने बाद राहत मिली है। इस बीच आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के वकीलों की लिस्ट में भाजपा नेता बांसुरी स्वराज का नाम आने पर सवाल उठाए।
जिसके बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी के वकीलों ने कोर्ट में इस विवाद को लेकर सफाई पेश की है। ईडी में यह साफ कर दिया कि बांसुरी स्वराज का नाम गलती से लिस्ट में शामिल हो गया था।

ED के वकीलों में बांसुरी स्वराज का नाम
दरअसल, संजय सिंह को जमानत मिलने के एक दिन बाद आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी को घेरते हुए सवाल पूछा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की नई दिल्ली से उम्मीदवार बांसुरी स्वराज का नाम ईडी के वकीलों की सूची में क्यों था? जैसा कि संजय सिंह केस के पेपर में मेशन था।
आप नेता ने भाजपा को घेरा
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट करते हुए कहा कि "संजय सिंह जी के मामले में ED की तरफ़ से वकीलों में भाजपा की प्रत्याशी और इनकी प्रवक्ता बांसुरी स्वराज का नाम है। मैंने कल ही कहा था भाजपा और ED एक ही बात है।"
अब सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद फिर ईडी के ही वकील ने इस मामले पर स्पष्टीकरण दिया है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार ईडी के वकील जोहेब हुसैन ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उल्लेख किया कि यह एक अनजाने में हुई गलती थी। ईडी के वकील हसन ने जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच का ध्यान इस ओर दिलाया की बांसुरी का नाम गलती से वकीलों की लिस्ट में लिखा हुआ है। इसी के साथ बताया कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी और नई दिल्ली भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज केंद्रीय एजेंसी के लिए उपस्थित नहीं हुईं।
अपना नाम पैनल से लिया वापस
इसी के साथ कोर्ट ने गलती को सुधार कर आदेश दोबारा अपलोड करने की बात कही है। बता दें कि बांसुरी स्वराज केंद्र सरकार के पैनल में वकील थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब बीजेपी ने उन्हें लोकसभा प्रत्याशी बनाया तो उन्होंने पैनल से अपना नाम 7 मार्च को वापस ले लिया था। जिसे केंद्र सरकार से 15 मार्च को मंजूरी मिल गई थी।












Click it and Unblock the Notifications