ED के सामने आज नहीं पेश होंगी संजय राउत की पत्‍नी वर्षा राउत, एजेंसी से मांगा वक्‍त

मुंबई। शिवसेना के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की पत्नी वर्षा राउत पीएमसीएच घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के समक्ष आज पेश नहीं होंगी। उन्‍होंने फिलहाल एजेंसी से 5 जनवरी तक का समय मांगा है। ये जानकारी संजय राउत ने देते हुए बताया कि हमने एजेंसी से वक्‍त मांगा है।

Recommended Video

    PMC Bank scam case: Sanjay Raut की पत्नी Varsha Raut ने ED से मांगा और वक्त | वनइंडिया हिंदी
    ed

    संजय राउत ने सोमवार को अपनी पत्नी वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से भेजे गए नोटिस को राजनीति से प्रेरित बोला था। उन्‍होंने कहा था कि नोटिस कागज के टुकड़ों से ज्यादा कुछ नहीं हैं। ईडी ने कुछ कागजात मांगे थे और हमने उन्हें समय पर जमा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी एक घरेलू महिला हैं, ना उनका राजनीति से कुछ लेना देना है और ना ही किसी सरकार से, उनको निशाना बनाना एक कायराना हरकत है। ये सिर्फ हमें डराने की कोशिश है, जिसमें भाजपा कामयाब नहीं होगी।

    राउत ने ये भी कहा कि उनके पास भी भाजपा के 121 नेताओं की लिस्ट है। भाजपा में ऐसे सूरमा बैठे हैं, अगर मैं उनके परिवार तक पहुंचा तो आपको देश छोड़कर भागना पड़ेगा जनवरी तक का समय मांगा है।राउत ने कहा, ये सब राजनीति से प्रेरित है, 10 साल पुराना एक केस ईडी ने निकाला है, हम मिडिल क्लास लोग हैं। मेरी पत्नी एक शिक्षिका हैं उसने अपने दोस्त से 10 साल पहले 50 लाख का कर्जा लिया था, इसमें ED और भाजपा को क्या तकलीफ है? मेरे पास एक साल से बीजेपी के परिवार से कुछ लोग आ रहे हैं, वो बार-बार मुझे ये कहने की कोशिश करते हैं कि ये सरकार हम किसी भी हालत में गिराने वाले हैं क्योंकि हमारे पास केंद्र की सत्ता है, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स है।
    संजय राउत ने कहा, पिछले एक साल मे शरद पवार, एकनाथ खडसे और प्रताप सरनाइक लगातार केंद्रीय एजेंसियों के निशाने पर रहे हैं। अब मेरे परिवार को टारगेट किया गया है। हम देख रहे हैं कि वो सभी लोग जिनकी महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की सरकार बनवाने में भूमिका रही है, उनको परेशान किया जा रहा है।

    https://www.filmibeat.com/photos/disha-patani-55870.html?src=hi-oi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+