राज्यसभा में संजय राउत का तंज- क्या भाभी जी का पापड़ खाकर इतने लोग कोरोना से ठीक हुए
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिस वजह से अब तक देश में 51 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसका मुद्दा गुरुवार को राज्यसभा में भी उठा। इस दौरान कुछ सांसदों ने महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति को लेकर शिवसेना को घेरने की कोशिश की, जिस पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने जमकर पलटवार किया।
Recommended Video

सदन की कार्यवाही के दौरान संजय राउत ने कहा कि मेरी मां और मेरे भाई कोविड-19 से संक्रमित हैं। महाराष्ट्र में लगातार लोग ठीक हो रहे हैं। उनके मुताबिक आज धारावी में स्थिति नियंत्रण में है, जिस वजह से WHO ने BMC के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मैं इन तथ्यों को बताना चाहता हूं क्योंकि यहां कुछ सदस्य महाराष्ट्र सरकार की आलोचना कर रहे थे, मैं सदस्यों से पूछना चाहता हूं कि इतने लोग कैसे ठीक हुए? क्या लोग भाभी जी के पापड़ खा के ठीक हो गए?
संजय राउत के मुताबिक ये राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि लोगों की जान बचाने की लड़ाई है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक हालत बहुत गंभीर है,अब स्थिति ऐसी है कि हमारी GDP और हमारा RBI भी कंगाल हो चुका है। ऐसे में सरकार एयर इंडिया, रेलवे, LIC और काफी कुछ बाजार में बेचने के लिए लाई है, बहुत बड़ा सेल लगा है, अब इस सेल में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट को भी खड़ा कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications