Election result: 'बस एक चुनाव बिना EVM कराकर दिखाइए...', संजय राउत की मोदी सरकार को खुली चुनौती

Assembly elections result 2023: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से हिंदी पट्टी के तीनों राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है, जबकि मिजोरम में आज वोटों की गिनती हो रही है। केवल एक राज्य तेलंगाना कांग्रेस के खाते में गया है।

चुनाव रिजल्ट के साथ ही एक बार फिर ईवीएम को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। सबसे पहले यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि ईवीएम के बारे में चिंतन होना चाहिए और अब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने बिना ईवीएम के चुनाव कराने की चुनौती दे डाली है।

sanjay raut

चुनाव नतीजों पर बात करते हुए संजय राउत ने कहा, 'चार राज्यों में जनादेश आया है। तेलंगाना में अलग जनादेश है, चार राज्यों में अलग जनादेश है। भाजपा को बड़ी जीत मिली है, तो जनादेश का स्वागत होना चाहिए, भले ही ये जनादेश ईवीएम का हो। लोगों के मन में शंका होती है कि ये कैसे हो गया, खासकर के मध्य प्रदेश में और छत्तीसगढ़ में? इसीलिए, हम कहते हैं कि अगर लोगों के मन में शंका है, तो एक बार ये शंका दूर कर दीजिए।'

'लोगों की शंका दूर करिए ना'
संजय राउत ने आगे कहा, 'एक चुनाव...बस एक चुनाव आप बैलेट पेपर से कराइए ना और लोगों के मन में जो शंका है, उसे दूर कर दीजिए। चाहे लोकसभा हो या विधानसभा हो, आप एक चुनाव बैलेट पेपर से कराइए। फिर लोगों को बोलने का मौका ही नहीं मिलेगा। दूसरी बात ये है कि आप जीत गए हैं, तीन विधानसभा में आपका मैजिक चल गया है तो आप मुंबई महानगर पालिका और साथ में 14 महानगर पालिका में चुनाव कराइए ना, भले ही ईवीएम से कराइए, हम तैयार हैं।'

तीनों राज्यों में भाजपा को कितनी-कितनी सीटें मिलीं
आपको बता दें कि रविवार को आए चुनाव नतीजों में भाजपा को राजस्थान में 199 में से 115, मध्य प्रदेश में 230 में से 163 और छत्तीसगढ़ में 90 सीटों में से 54 पर जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस को राजस्थान में 69, मध्य प्रदेश में 66 और छत्तीसगढ़ में महज 35 सीटें ही मिली हैं। तेलंगाना में हालांकि कांग्रेस का प्रदर्शन दमदार रहा, जहां 119 सीटों में से 64 पर उसे जीत मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+