Sanjay Raut controversy:ED नोटिस पर संजय राउत को मिला आदित्य ठाकरे का साथ, जानिए क्या बोले
Sanjay Raut controversy:महाराष्ट्र के नेताओं और उनके परिवार से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से जारी की गई नोटिसों से महाराष्ट्र की राजनीति फिर से उबलने लगी है। महाराष्ट्र (Maharashtra) की सत्ताधारी पार्टियां केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही हैं कि वह बदले की भावना से उन्हें निशाना बना रही हैं। अब राज्य के कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। उधर संजय राउत ने पत्नी को मिले ईडी के समन को 'कायरता का कार्य' कहा है और कहा है वे इससे नहीं डरते।

हम डरने वाले नहीं हैं- आदित्य ठाकरे
शिवसेना (Shiv Sena) नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray)ने पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut)की पत्नी वर्षा राउत (Versha Raut) को प्रवर्तन निदेशालय (ED)की ओर से पीएमसी बैंक (PMC Bank) से जुड़े कथित लोन फर्जीवाड़े के मामले में जारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (PMLA) के नोटिस को लेकर कहा है कि महा विकास अघाड़ी इनसे नहीं डरती। उन्होंने कहा, 'सभी जानते हैं कि राज्य के नेताओं को जो ईडी की ओर से नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनमें राजनीति है। हालांकि, महाविकास अघाड़ी को इस तरह के प्रेशर से कोई डर नहीं है। यह गठबंधन मजबूत है और महाराष्ट्र और देश के लिए काम कर रही है।' उन्होने साफ कहा है कि, 'ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। हम डरने वाले नहीं है। एमवीए की सरकार स्थिर है।'
Recommended Video

कायरता का कार्य- संजय राउत
उधर अपनी पत्नी वर्षा राउत (Versha Raut)को भेजे गए प्रवर्तन निदेशालय के समन को संजय राउत(Sanjay Raut) ने 'कायरता का कार्य' कहा है। राउत ने कहा है कि, 'एक घरेलू महिला को निशाना बनाना कायरता का कार्य है। हम किसी से डरने वाले नहीं हैं और उसी के मुताबिक जवाब देंगे। ईडी को कुछ कागजात चाहिए थे और हमने उन्हें समय पर दे दिया। ' राउत का कहना है कि पिछले साल महा विकास अघाड़ी सरकार बनाने में उनकी भूमिका से बीजेपी उनके खिलाफ है। उन्होंने धमकी दी कि शिवसेना भी मुंहतोड़ जवाब देगी। राउत बोले, 'पिछले एक साल में शरद पवार, एकनाथ खडसे और प्रताप सरनाइक को नोटिस मिला और अब आप लोग मेरे नाम की चर्चा कर रहे हैं। महाराष्ट्र में सरकार बनाने में इन सभी लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।' उन्होंने नोटिस को कागज के टुकड़ों से ज्यादा कुछ नहीं बताया है।

पत्नी ने 10 साल पहले दोस्त से लोन लिया था-राउत
दरअसल, पीएमसी बैंक मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने राउत की पत्नी को मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। यह समन प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (PMLA) के तहत भेजा गया है। इसपर भड़ास निकालते हुए राउत ने कहा है कि ईडी 10 साल के बाद जागी है। उन्होंने कहा है कि उनका परिवार एक मध्यम-वर्गीय परिवार से आया है और उनकी पत्नी एक टीचर हैं। राउत का कहना है कि, 'हम मध्यम-वर्गीय परिवार के लोग हैं। मेरी पत्नी ने एक घर खरीदने के लिए 10 साल पहले एक दोस्त से लोन लिया था। इनकम टैक्स विभाग को उसका ब्योरा दिया गया है और मेरे राज्यसभा एफिडेविट में भी इसका जिक्र है। इस डील पर ईडी की आंख 10 साल बाद खुली है।' राउत ने यह भी आरोप लगाया है कि 27 दिसंबर से बीजेपी के कुछ नेता जो उनके खिलाफ बोल रहे हैं, वह लगातार ईडी के दफ्तर गए हैं और 'उस दफ्तर से कुछ कागजात भी लेकर गए हैं।'

संजय राउत निडर आवाज हैं- प्रियंका चतुर्वेदी
उधर शिवसेना की एक और नेता प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने भी इस मामले के लिए बीजेपी(BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'महाराष्ट्र में विपक्ष के नेताओं को चुनकर निशाना बनाना बीजेपी के प्रतिशोध की भावना जाहिर करता है।.......संजय राउत जी एक निडर आवाज हैं और वैसे ही बने रहेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications