संजय राउत ने लगाया आरोप- राज्‍यसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने भाजपा का पक्ष लिया, जानें मामला

संजय राउत ने लगाया आरोप- राज्‍यसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने भाजपा का पक्ष लिया

मुंबई, 11 जून: महाराष्‍ट्र में राज्‍य सभा चुनाव संपन्‍न होने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा) का समर्थन किया और शिवसेना विधायक सुहास कांडे द्वारा डाले गए वोट को अस्वीकार करने पर चुनाव आयोग के कदम पर उनका रुख साफ कर दिया।

sanjay

संजय राउत ने मीडिया के सामने बयान दिया

चुनाव आयोग ने हमारे एक वोट को अमान्य कर दिया. हमने दो वोटों का विरोध किया, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. चुनाव आयोग ने उनका (भाजपा) समर्थन किया है।

वहीं कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने अपनी जीत की घोषणा की और शेष उम्मीदवारों के लिए भी पुष्टि की। प्रतापगढ़ी ने कहा

मैंने शिवसेना के संजय राउत और राकांपा के प्रफुल्ल पटेल के साथ जीत हासिल की है। मैं विधायकों को धन्यवाद देता हूं। हमें दुख है कि (महा विकास अघाड़ी) के चौथे उम्मीदवार संजय पवार नहीं जीत सके।

मालूम हो कि महाराष्‍ट्र में 10 जून को राज्‍यसभा चुनाव के बाद मतगणना के सात घंटे तक रोके जाने के बाद संजय राउत ने निर्वाचन आयोग पर पर निशाना साधते हुए एक ट्टीट किया।

शिवसेना सासंद ने ट्वीट करते हुए लिखा था

भाजपा ने देश के लोकतंत्र, न्यायपालिका, केंद्रीय जांच तंत्र और निर्वाचन आयोग को अपने निंयत्रण में ले लिया है। महाराष्ट्र में क्या तीन वोट पर निर्णय लेने में सात घंटे लगते हैं? यह चौंकाने वाला है। लोकतंत्र का ये 'कॉमेडी शो' कितना लंबा चलेगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+