जीएसटी का प्रचार करने पर बच्चन को मिली 'निरुपम' नसीहत

केंद्र सरकार जिस तरीके से जीएसटी को लागू करने जा रही है उससे व्यापारियों में काफी गुस्सा है, व्यापारी जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हैं ऐसे में अमिताभ बच्चन को जीएसटी का प्रचार बंद कर देना चाहिए।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने महानायक अमिताभ बच्चन को जीएसटी का प्रचार ना करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार जिस तरीके से जीएसटी को लागू करने जा रही है उससे व्यापारियों में काफी गुस्सा है, व्यापारी जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हैं ऐसे में अमिताभ बच्चन को जीएसटी का प्रचार बंद कर देना चाहिए।

जीएसटी का प्रचार करने पर बच्चन को मिली 'निरुपम' नसीहत

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने अमिताभ बच्चन को जीएसटी का ब्रांड एंबेसडर बनाया है और अमिताभ बच्चन ने 40 सेकेंड का एक विज्ञापन भी शूट किया है वहीं न्यूज 18 की खबर के मुताबिक अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनको जीएसटी का ब्रांड एंबेसडर नहीं बनाया गया है उन्होंने बस एक विज्ञापन शूट किया है जिसके लिए उन्होंने कोई पैसे नहीं लिए।

वहीं कांग्रेस नेता नगमा ने भी कहा है कि अमिताभ बच्चन को हर मामले में इनवॉल्व नहीं होना चाहिए। अमिताभ का मतलब ये नहीं होता कि वो हर मामले में इनवॉल्व हों। कांग्रेस नेताओं के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता शायना एनसी ने कांग्रेस नेताओं के बयान को हास्यास्पद बताया है और कहा है कि बीजेपी जीएसटी को बेहतर बनाने के लिए काम करती रहेगी।

आपको बता दें कि अब अमिताभ बच्चन जीएसटी का प्रचार करते हुए नजर आएंगे जिसकी शुरुआत हो चुकी है। अमिताभ बच्चन के साथ एक 40 सेकेंड का वीडियो शूट किया गया है जिसमे वो जीएसटी की खूबियों को गिना रहे हैं। वित्त मंत्रालय ने एक वीडियो ट्वीट किया है उसमें अमिताभ कहते दिख रहे हैं कि 'जीएसटी सिर्फ एक टैक्स नहीं, देश के बाजार को एक सूत्र में बांधने की एक पहल है, जीएसटी, एक राष्ट्र एक टैक्स'।एक राष्ट्र एक कर के सपने को पूरा करने वाला गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स जीएसटी 1 जुलाई से लागू होने वाला है। पूरे देश में इस नई कर व्यवस्था को लागू करने के लिए मोदी सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+