मुन्ना भाई ने फिर बदला लुक, सोशल मीडिया पर बोले लोग-'क्या कूल हैं संजू बाबा'
मुन्ना भाई ने फिर बदला लुक, सोशल मीडिया पर बोले लोग-'क्या कूल हैं संजू बाबा'
मुंबई: फिल्म अभिनेता संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपना लुक हमेशा बदलते रहते हैं। संजय दत्त को अक्सर नए-नए लुक्स में देखा जा सकता है। वो अपने स्टाइल के साथ काफी एक्सपेरिमेंट भी करते हैं। बॉलीवुड को मुन्ना भाई ने एक बार फिर से अपना लुक बदला है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। कैंसर से ठीक होने के बाद शायद ये पहली बार होगा जब संजय दत्त ने अपना लुक इतना दमदार रखा है। संजय दत्त तस्वीर में ड्रेसिंग रूम में बैठे दिख रहे हैं और अपने हेयर स्टाइलिश से बाल बनवा रहे हैं। संजय दत्त की ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

संजय दत्त ने सोमवार (22 मार्च) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए लुक की तस्वीर शेयर की। तस्वीर में संजय दत्त के हेयरस्टाइलिस्ट शरीक अहमद उनके बालों पर स्प्रे लगा रहे हैं। संजय दत्त ने तस्वीर को शेयर कर लिखा है, ''काम में माहिर, धन्यवाद शरीक अहमद हमेशा मेरे साथ रहने के लिए और नए लुक देने के लिए।'' शरीक अहमद ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर लिखा है कि वो आलिम हकीम हेयर लाउंज में स्टाइल डायरेक्टर हैं।
संजय दत्त की तस्वीरें वायरल
संजय दत्त इस नए लुक में फ्रेंच कट दाढ़ी, माथे पर तिलक, सनग्लास और छोटे हेयर कट में दिख रहे हैं। संजय दत्त की इस तस्वीर पर पांच लाख से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं और हजारों लोगों ने कमेंट भी किया है। फैंस को संजय दत्त का ये लुक काफी पसंद आया है। नए लुक को लेकर कई फैन्स ने कमेंट में लिख है कि 'क्या कूल हैं संजू बाबा'। तो वहीं एक यूजर ने लिखा है कि आप कूल दिख रहे हैं मुन्ना भाई। ज्यादातर लोगों ने संजय दत्त ती फोटो पर हार्ट इमोजी रिएक्ट किया है।
संजय दत्त ने इससे पहले रखा था प्लेटिनम ब्लोंड लुक
संजय दत्त ने इससे पहले प्लेटिनम ब्लोंड लुक रखा था। संजय दत्त को ये लुक उनके हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने दिया था। प्लेटिनम ब्लोंड लुक में संजय दत्त के बाल और दाढ़ी दोनों प्लेटिनम रंग के सुनहरे लगे रहे थे। आलिम ने इंस्टाग्राम पर संजय दत्त की जो तस्वीरें शेयर की थी, उसमें संजय दत्त ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक सनग्लास में दिख रहे थे।
बता दें कि पिछले साल के अगस्त में संजय दत्त बताया था कि उनको कैंसर है। 11 अगस्त, 2020 को इंस्टा पर पोस्ट करते हुए संजय दत्त ने लिखा था, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए एक छोटा सा ब्रेक ले रहा हूं। परिवार और दोस्त साथ हैं। मैं अपने फैन्स से कहना चाहता हूं कि ज्यादा चिंता ना करें।'' बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि संजय दत्त को कैंसर है। फिलहाल संजय दत्त कैंसर से ठीक हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications