संजय दत्त हैं मान्यता के दूसरे पति, असली नाम है दिलनाज शेख, जानिए अनकही बातें
नई दिल्ली, 22 जुलाई। बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की खूबसूरत और बोल्ड पत्नी मान्यता दत्त आज 43 साल की हो गई हैं। संजय संग साल 2008 में सात फेरे लेने वाली मान्यता दत्त को लोग बेहद मजबूत और खुशमिजाज महिला कहते हैं। संजय दत्त की पत्नी बनने से पहले वो बी ग्रेड की फिल्मों की हिरोईन हुआ करती थीं। वो एक्टर की तीसरी पत्नी हैं और उनके मुश्किल दिनों में उनके साथ वो चट्टान की तरह खड़ी रहीं इसलिए बॉलीवुड गलियारों में उन्हें कुछ लोग संजू की आयरन लेडी भी कहकर पुकारते हैं।

संजय दत्त हैं मान्यता के दूसरे पति
संजू का चाहे जेल जाना हो या फिर उनकी कैंसर की बीमारी हो, मान्यता ने हमेशा से ही संजय दत्त का साथ दिया और उनकी अनुपस्थिति में उनके घर और बिजनेस का बखूबी ध्यान रखा। इसलिए एक इंटरव्यू में संजू बाबा ने कहा था कि 'अब मैं पहले से बहुत ज्यादा उन्हें प्यार करता हूं, शायद खुद से भी ज्यादा।' आपको बता दें कि मान्यता संजय दत्त से उम्र में 19 साल छोटी हैं, इस शादी से कपल को दो जुड़वा बच्चे हैं।

संजू के साथ मान्यता की ये दूसरी शादी है
जहां मान्यता के साथ संजय की ये तीसरी शादी है, वहीं संजू के साथ मान्यता की ये दूसरी शादी है। मान्यता ने साल 2005 में मिराज उर रहमान नाम के शख्स से शादी की थी, लेकिन वो कौन हैं और कहां है, इस बारे में आज तक किसी को कोई भी खबर नहीं है।

पहली शादी से संजय दत्त की एक बेटी
मालूम हो कि साल 1987 में संजय ने ऋचा शर्मा से शादी रचाई थी लेकिन 1996 में ऋचा का ब्रेन ट्यूमर की वजह से अमेरिका में निधन हो गया था। इस शादी से उनकी एक बेटी त्रिशाला है जो अब अमेरिका में रहती है। इसके बाद संजय ने मॉडल रिया पिल्लई से विवाह किया था लेकिन साल 2005 में दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद संजय दत्त की लाइफ में मान्यता की एंट्री हुई और साल 2008 में दोनों ने गोवा में शादी कर ली, जिसमें केवल दोनों के परिवार वाले शामिल हुए थे।

मान्यता का असली नाम दिलनाज शेख है
बता दें कि मान्यता का असली नाम दिलनाज शेख है, वो एक मुस्लिम परिवार से हैं वह दुबई में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने फिल्म में सारा खान के नाम से एंट्री की थी। उन्हें मान्यता नाम प्रकाश झा ने तब दिया जब उन्होंने फिल्म 'गंगाजल' में एक आयटम नंबर किया था। एक फिल्म के राइट्स खरीदने के दौरान संजय और मान्यता की पहली मुलाकात हुई थी और उसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों प्यार करने लगे, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया और आज दोनों आपस में काफी खुश हैं।
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications