जेल में कमाए पैसों का संजय दत्त ने क्या किया, सुनकर हो जाएंगे भावुक

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म पानीपत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह टीवी शो में पहुंचे। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए संजय दत्त कपिल शर्मा के शो में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। शो में संजय दत्त ने अपने जीवन के संघर्ष के दौर के बारे में लोगों को बताया। अपने अनुभव को साझा करते हुए संजय दत्त ने जेल में बिताए गए समय के बारे में अपना अनुभव साझा किया।

साझा किया अनुभव

साझा किया अनुभव

शो में जब कपिल शर्मा ने संजय दत्त से पूछा कि आपके जीवन पर बनी फिल्म संजू में दिखाया गया है कि आपने जेल के भीतर रेडियो कार्यक्रम शुरू किया और आप जेल में फर्नीचर बनाते थे। यही नहीं आप न्यूज पेपर के लिफाफे भी बनाते थे। आखिर आपने ये सब करना कितने दिन में सीखा। इस सवाल का जवाब देते हुए संजय दत्त ने कहा कि मुझे यह सब सीखने में काफी समय लगा। लेकिन जेल में अगर सजा कम करनी है तो ये सब करना जरूरी था, लिहाजा मैंने ये सब सीखा।

बहन के लिए इकट्ठा किया पैसा

बहन के लिए इकट्ठा किया पैसा

संजय दत्त ने बताया कि मुझे एक पेपर बैग बनाने के लिए 10 पैसे मिलते थे, मैंने ये सारे पैसे इकट्ठे किए ताकि ये पैसे में अपनी बहन को रक्षाबंधन पर दे सकूं। संजय दत्त की इस भावुक बात को सुनकर हर कोई इमोशनल हो जाता है, तभी कपिल शर्मा ताली बजाकर संजय दत्त के प्रति सम्मान जाहिर करते हैं। कपिल के शो में संजय दत्त अपने संघर्ष के बारे में बताने के साथ लोगों को हंसाते हुए भी नजर आते हैं।

कृति को लेकर कही ये बात

कृति को लेकर कही ये बात

बता दें कि संजय दत्त की आने वाली फिल्म पानीपत में उनके साथ अर्जुन कपूर और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं। कपिल के शो में कृति के बारे में संजय दत्त ने कहा कि वह कृति से काफी इंप्रेस हैं और वह उनकी 309वीं गर्लफ्रैंड बन सकती हैं, जिसके बाद हर कोई हंसने लगता है। बता दें कि पानीपत फिल्म कल यानि 6 दिसंबर को रिलीज हो रही रही है। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+