संजय दत्त की बेटी त्रिशाला के ब्वॉयफ्रेंड की अचानक मौत, लिखी ये इमोशनल पोस्ट
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए लिखा, जब तक हम दोबारा नहीं मिलते तब तक...
नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया से दूर रहने वाली बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त के ब्वॉयफ्रेंड का अकस्मात निधन हो गया है। अपने ब्वॉयफ्रेंड की मौत के बाद त्रिशाला सदमे में हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट लिखकर अपना दुख जाहिर किया है। त्रिशाला के ब्वॉयफ्रेंड की मौत बीते 2 जुलाई को हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए यह भावनात्मक पोस्ट लिखी है। अपनी पोस्ट में त्रिशाला ने बताया है कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के जाने से किस कदर टूट गई हैं। त्रिशाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वाली एक तस्वीर भी शेयर की है।

'जब तक हम दोबारा नहीं मिलते...'
अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए त्रिशाला ने लिखा, 'मेरा दिल टूट गया है। मेरा ध्यान रखने, मुझे प्यार करने और हर पल मेरी सुरक्षा करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। तुमने मुझे इस तरह खुश रखा, जितनी खुश मैं अपने जीवन में पहले कभी नहीं रही। मैं इस दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं, जो मैं तुमसे मिली और तुम्हारी होने के बाद मुझे सबकुछ मिल गया। तुम अनंत काल तक मेरे अंदर जीवित रहोगे। मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं और हमेशा तुम्हें याद करूंगी, जब तक हम दोबारा नहीं मिलते। हमेशा के लिए तुम्हारी। तुम्हारी बेला मिया।' अपनी इस पोस्ट में त्रिशाला ने बताया है कि उनके ब्वॉयफ्रेंड की मौत बीते मंगलवार यानी 2 जुलाई को हुई।

सोशल मीडिया पर हाल में शेयर की थीं तस्वीरें
आपको बता दें कि त्रिशाला ने पिछले दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद दोनों की रिलेशनशिप के बारे में मीडिया में खबरें आईं। इससे पहले इन दोनों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। हालांकि त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर अपने ब्वॉयफ्रेंड का नाम नहीं बताया लेकिन उन्होंने कई पोस्ट के जरिए ये बताया कि वो एक इटैलियन लड़के के साथ डेट कर रही हैं। त्रिशाला ने अपनी पोस्ट में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक डेट्स की डिटेल भी शेयर की।

संजय दत्त की पहली पत्नी की बेटी हैं त्रिशाला
एक पोस्ट में त्रिशाला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में लिखा था, 'उसने मुझे मेरे गले से पकड़ा लेकिन मेरा घला घोंटा नहीं। उसने मुझे इतनी गहराई से चूमा कि मैं भूल गई कि मैं किसकी सांसों को अपने अंदर ले रही हूं।' आपको बता दें कि त्रिशाला संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। कैंसर की बीमारी के कारण 1996 में ऋचा शर्मा का निधन हो गया था। अपनी मां के निधन के समय त्रिशाला महज 8 साल की थीं। मां के निधन के बाद से ही त्रिशाला अपनी मौसी ऐना के साथ रहती हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं त्रिशाला
त्रिशाला न्यूयॉर्क के जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिमिनल से लॉ में ग्रेजुएशन और न्यूयॉर्क की हॉफ्स्ट्रा यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ले चुकी हैं। त्रिशाला इन दिनों फैशन इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। त्रिशाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। त्रिशाला दत्त अक्सर अपने बोल्ड फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग हैं।












Click it and Unblock the Notifications