Ryan School Murder Case: संजय दत्त ने घटना को बताया शर्मनाक

मुंबई। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुई सात साल के मासूम प्रद्युम्न की मौत के बाद से पूरा देश गुस्से में है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी इस घटना से काफी दुखी हैं। एक्ट्रेस रेणुका शहाणे के बाद अब एक्टर संजय दत्त ने इस मामले पर बोला है।

Bizarre

संजय दत्त ने मासूम प्रद्युम्न की मौत पर कहा कि ये काफी शर्मनाक है। 'पिछले कुछ सालों में ऐसी घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे मामले में जरूरत है कि जल्दी से जल्दी इंसाफ मिले, इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट चलने चाहिए।' संजय ने आगे कहा कि वो अपने बच्चों को हमेशा समझाते हैं कि वो स्कूल के बाद सीधा घर आएं क्योंकि मौजूदा समय बच्चों के लिए ठीक नहीं है।

संजय दत्त फिल्हाल अपनी आने वाली फिल्म 'भूमि' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है और संजय इसमें अपनी बेटी के लिए समाज से लड़ते आएंगे। महिला सुरक्षा पर बोलते हुए संजय दत्त ने कहा कि आए दिन रेप और मोलेस्टेशन की खबरें आती रहती हैं, अब वक्त आ गया है कि हमें इस मामले में कुछ करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+