पैरोल खत्म, वापस जेल आये संजय दत्त

संजय 12 मार्च 1993 को हुए बम धमाकों के दौरान अनअधिकृत रूप से एके-56 रखने के आरोप में पांच वर्ष की सजा काट रहे हैं। वह 18 महीने पहले ही जेल में रह चुके हैं, बाकी बची साढ़े तीन साल की सजा काटने के लिए उन्होने मई में टाडा कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। उन्हे कई बार पैरोल दी जा चुकी है। संजय ने पत्नी मान्यता की बीमारी की बात कहकर पैरोल के लिए अर्जी दाखिल की थी।
संजय अब तक तीन महीने जेल से बाहर पैरोल पर बिता चुके हैं। आज जब उन्होने बांद्रा स्थित अपने बंगले से विदा लिया तो उनके साथ उनके दोस्त बंटी वालिया भी थे।
संजय सश्रम कारावास की सजा काट रहे हैं, वह जेल में कुर्सियां बनाने का कार्य करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications