Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाक की हार के बहाने वीना ने सानिया के बच्चे को बनाया निशाना तो मिला करारा जवाब

वीना मलिक ने पाक की हार के बहाने सानिया मिर्जा पर किया वार, उसके बच्चे को बनाया निशाना तो मिला करारा जवाब...

Recommended Video

    Sania Mirza responds to Veena Malik, I am Not Mother or Dietitian Of Pakistani Team | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। विश्व कप 2019 के महामुकाबले में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम अब अपने फैंस के निशाने पर है। कोई पाक कप्तान सरफराज अहमद के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने के फैसले पर सवाल उठा रहा है, तो कोई पाकिस्तानी टीम की फिटनेस को लेकर ही उसका मजाक बना रहा है। वहीं, भारतीय टेनिस स्टार और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा को भी यूजर्स सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सानिया मिर्जा, उनके पति शोएब मलिक और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी एक हुक्का बार में नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने सानिया मिर्जा के बच्चे को लेकर ट्वीट किया है, जिसपर सानिया ने भी करारा जवाब दिया।

    वीना मलिक ने क्या कहा?

    वीना मलिक ने क्या कहा?

    पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की हार के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर वीना मलिक ने सानिया मिर्जा की पेरेंटिंग पर सवाल पूछते हुए लिखा, 'सानिया, मैं वास्तव में बच्चे के लिए बहुत चिंतित हूं। आप लोग उसे शीशा पैलेस जैसी जगह पर लेकर गए, क्या यह उसकी सेहत के लिए खतरनाक नहीं है? जहां तक मुझे जानकारी है कि आर्ची जंक फूड के लिए जाना जाता है और यह किसी खिलाड़ी और उसके बच्चे के लिए ठीक नहीं है। आप खुद एक खिलाड़ी हैं और मां भी, क्या आपको यह बात नहीं पता?'

    'आपको चिंता करने की जरूरत नहीं'

    'आपको चिंता करने की जरूरत नहीं'

    वीना मलिक के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए सानिया मिर्जा ने कहा, 'वीना, मैं अपने बच्चे को शीशा पैलेस नहीं लेकर गई। आपको या दुनिया में किसी को भी इस बारे में चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं अपने बच्चे ख्याल किसी भी दूसरे शख्स से कहीं ज्यादा अच्छी तरह रख सकती हूं। दूसरी बात यह है कि ना तो मैं पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की डाइटीशियन हूं और ना ही उनकी मां, प्रिंसिपल और टीचर, जो यह ध्यान रखूं कि वो कब सोते हैं, कब उठते हैं और कब खाते हैं...हालांकि आपकी चिंता के लिए धन्यवाद... ये बहुत मायने रखता है।'

    वायरल वीडियो को लेकर मचा बवाल

    वायरल वीडियो को लेकर मचा बवाल

    गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें सानिया मिर्जा, उनके पति शोएब मलिक और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी एक हुक्का बार में नजर आ रहे हैं। वीडियो में सानिया मिर्जा की गोद में उनका बच्चा भी था। वीडियो में अन्य खिलाड़ी हुक्का पीते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पाकिस्तान के ही एक पत्रकार मोहम्मद शफीक ने ट्विटर पर अपलोड किया। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स ने लिखा कि मैच से ठीक एक दिन पहले ये लोग पार्टी कर रहे थे। हालांकि सानिया ने इस वीडियो पर जवाब देते हुए लिखा, 'यह वीडियो जो आपने हमसे बिना पूछे शूट किया, हमारी प्राइवेसी में दखल देते हुए और यह जानते हुए भी कि हमारे साथ एक बच्चा था? आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि हम लोग डिनर के लिए गए थे और हां लोगों को मैच हारने के बाद भी खाना खाने की इजाजत होती है। मूर्खों का झुंड, अगली बार कुछ अच्छा ट्राई करना।'

    भारत के खिलाफ जीरो पर आउट हुए शोएब मलिक

    भारत के खिलाफ जीरो पर आउट हुए शोएब मलिक

    आपको बता दें कि बीते रविवार को हुए विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओपनिंग जोड़ी केएल राहुल के पचासे और रोहित शर्मा के शतक ने भारत को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद कप्तान विराट कोहली के 77 और हार्दिक पांड्या के 26 रनों की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के सामने 336 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे पाकिस्तान हासिल नहीं कर सका। इस मैच में शोएब मलिक अपना खाता भी नहीं खोल सके और जीरो पर आउट हो गए। भारत की यह 4 मैचों में तीसरी जीत रही, जबकि एक मैच बारिश के चलते रद्द किया गया था। वहीं, पाकिस्तान 5 मैचों में तीन हार चुका है। वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ 23 जून को होने वाला है। ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा होगा, जो टीम इस मुकाबले में हारेगी वो लगभग टूर्नामेंट में से बाहर हो जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+