सानिया ने वीडियो जारी कर महिलाओं से पूछा, डिलीवरी के बाद में कर सकती हूं तो आप क्यों नहीं

नई दिल्ली। भारत की मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने बताया है कि किस तरह से वर्कआउट करके उन्होंने चार महीने में 26 किलो वजन कम किया था। सानिया ने इंस्टा पर एख वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि फिटनेस को लेकर परेशान महिलाएं देखें कि मैं कर सकती हूं तो आप भी कर सकती हूं। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि मां बनने के बाद उन्होंने वजन कैसे घटाया इसको लेकर काफी सवाल होते हैं। ऐसे में मैं बता देना चाहती हूं कि कैसे मैंने अपना वजन कम किया। सानिया 2018 में बेटे इजहान को जन्म दिया था।

मैं कर सकती हूं तो आप क्यों नहीं

सानिया ने इंस्टा पर वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा है, मुझसे प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ने और इसके बाद फिर से फिटनेस हासिल करने को लेकर काफी सवाल होते हैं। मैं बताना चाहती हूं कि प्रेग्नेंसी के दौरान मेरा 23 किलो वजन बढ़ गया था और मां बनने के बाद मैंने चार महीने में 26 किलो वजन कम किया था। इसके लिए हार्ड वर्क, अनुशासन और दृढ़ निश्चय की जरूरत है। मैंने देखा कि अक्सर औरतें इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि डिलीवरी के बाद फिटनेस कैसे हासिल हो। मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि मैं कर सकती हूं तो आप क्यों नहीं। एक से दो घंटे रोज मेहनत करिए और दिमागी तौर पर भी इसके लिए खुद को तैयार करिए। आप तेजी से पुरानी शेप में आ जाएंगी।

फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं सानिया

फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं सानिया

सानिया मिर्जा भारत की सबसे सफल और मशहूर टेनिस खिलाड़ियों में शामिल हैं। सोशल मीडिया पर भी वो काफी मशहूर हैं। डिलीवरी के बाद जिस तरह से उन्होंने फिटनेस हासिल की थी। उसकी काफी तारीफ हुई थी। वो घंटों जिम में बिताती हैं और घूमती भी खूब हैं।

2018 में बनी थी मां

2018 में बनी थी मां

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अक्टूबर 2018 में मां बनी थीं। उनका बेटा इजहान अगले महीने दो साल का हो जाएगा। सानिया मिर्जा ने 2010 में जानेमाने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+