बुलंदशहर हिंसा पर बीजेपी विधायक संगीत सोम ने फिर दिया विवादित बयान

मेरठ। अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले यूपी के सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम ने हाल ही में बुलंदशहर में हुए दंगों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। क्‍या आपने तब सवाल उठाया जब अखलाक को मुआवजा दिया गया? वह भी एक आरोपी था। अगर सुमित दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यह पहली बार नहीं जब किसी बीजेपी सांसद ने भी बुलंदशहर हिंसा पर विवादित दिया था।

Sangeet Som

सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम ने गुरुवार को सेवेन इलेवन रेस्टोरेंट में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि, 'क्‍या आपने तब सवाल उठाया जब अखलाक को मुआवजा दिया गया? वह भी एक आरोपी था। अगर सुमित दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अखलाक की हत्‍या में जो भी शामिल थे उनको सजा मिलनी चाहिए लेकिन याद रखें कि उसके घर से मवेशी के अवशेष मिले थे। उनके बयान ने एक बार फिर से गोकशी को लेकर हो रही मॉब लिंचिग को नई हवा दे दी है।

संगीत सोम ने राम मंदिर मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि, मंदिर वहीं पर बनेगा जहां से देशवासियों की विशेषरूप से हिंदुओं की आस्था जुड़ी हुई है। अयोध्या के विवादित स्थल पर पहले भी मंदिर था आज भी मंदिर है और 2019 के चुनाव के पहले भी भव्य मंदिर बनेगा।

वहीं सीएम योगी के हनुमान वाले बयान के पर उपजे विवाद पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी के बयान गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उनके कहने का आशय कुछ और था। मंदिरों पर हर हिंदू भाई का अधिकार है और सभी हिंदू एक हैं। इसलिए आपस में मंदिर को लेकर कोई झगड़ा नहीं है। सभी हिंदू भाईयों को यही एकता राम मंदिर में भी दिखानी होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+