'पीसी चाको ने प्रताड़ित नहीं किया होता तो जिंदा होतीं मेरी मां'
Recommended Video
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी मां और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित की मौत से संबंधित एक खत लिखकर सबको चौंका दिया है, संदीप दीक्षित का कहना है कि दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने मेरी मां शीला दीक्षित को आखिरी दिनों में परेशान किया था, अगर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं किया गया होता तो आज वो हमारे साथ होतीं इसलिए पीसी चाको के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।

शीला दीक्षित के बेटे संदीप ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र
संदीप दीक्षित के समर्थन में दिल्ली के 40 नेताओं ने भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है कि पीसी चाको ने शीला दीक्षित को उनके आख़िरी दिनों में काफी परेशान किया था और सार्वजनिक मंचों से उनको दिक्कत पहुंचाई, जिसे दो बार बाईपास सर्जरी झेल चुकीं शीला दीक्षित बर्दाश्त नहीं कर पाईं, जिसके कारण उनका देहांत हो गया।

मौत से एक दिन पहले काफी प्रेशर में थीं मेरी मां: संदीप दीक्षित
संदीप दीक्षित के पत्र में डॉक्टर का भी जिक्र है, जिसमें उन्होंने लिखा शीला दीक्षित, मौत के एक दिन पहले काफी मानसिक तनाव में थीं, जब उनके ऊपर टेंशन बढ़ी तो वो उस टेंशन को झेल नहीं पाईं, उनका देहांत हो गया, शीला दीक्षित को ये लगने लगा था कि वो कांग्रेस पार्टी को तबाह कर रही हैं, जिस पार्टी से वो सबसे ज़्यादा प्यार करती थीं।

कांग्रेस की अंदरुनी गुटबाजी को सबके सामने आई
शीला दीक्षित के निधन के करीब ढाई महीने बाद उनकी मौत के कारण ने कांग्रेस की अंदरुनी गुटबाजी को सबके सामने ला दिया है, संदीप दीक्षित ने भेजे गए नोटिस में मांग की है कि शीला को दिए गए मानसिक उत्पीड़न के लिए चाको माफी मांगे या फिर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

गांधी परिवार के काफी करीबी रहीं हैं शीला दीक्षित
फिलहाल अब सबको सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया का इंतजार है, मालूम हो कि सोनिया और शीला दीक्षित एक-दूसरे के काफी करीबी थीं, उनके निधन पर सोनिया गांधी ने कहा था कि आज उन्होंने अपने करीबी दोस्त और हमदर्द को खो दिया है।












Click it and Unblock the Notifications