संबित पात्रा के बयान पर भड़के कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, बोले- 24 घंटे में माफी मांगें नहीं तो भेजूंगा लीगल नोटिस

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सामने आए और उन्होंने आरोप लगाया है कि पात्रा ने उनके कांग्रेस से निकाले जाने को लेकर जो कुछ बोला है, वो सरासर झूठ है। संदीप दीक्षित ने कहा कि 'मुझे कांग्रेस से एक बार निकाला गया और फिर वापस ले लिया गया', ये सरासर झूठ है, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि संबित पात्रा 24 घंटे के अंदर अपने बयान के लिए माफी मांगें नहीं तो वे लीगल नोटिस भेजेंगे।

sandeep dikshit: what sambit patra said, is a blatant lie, gives 24 hrs to apologize

दीक्षित ने कहा, 'आज की पीसी में संबित पात्रा ने कहा कि मुझे कांग्रेस से निकाला गया और फिर पार्टी में वापस ले लिया गया, ऐसा कभी नहीं हुआ, ये एकदम झूठ है।' बता दें कि गुरुवार को ही अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाले में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा था कि इस मामले में एक वकील को पार्टी से बाहर निकालना कांग्रेस का पुराना नाटक है।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि कांग्रेस में पार्टी से निकाले जाने का मामला पुराना है। पहले भी मणिशंकर अय्यर और संदीप दीक्षित को लेकर कांग्रेस ऐसा कर चुकी है। इन लोगों को पहले पार्टी से निकाला जाता है, उसके बाद चुनाव खत्म होते ही प्रमोशन देकर पार्टी में वापस बुला लिया जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+