Sandalwood Drugs matter: विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका अल्‍वा को भेजा गया नोटिस

विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका अल्‍वा को भेजा गया नोटिस

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर विवेक ओबेरॉय के मुंबई आवास पर छापा मारने के एक दिन बाद, सिटी क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने अभिनेता की पत्नी को सैंडलवुड ड्रग मामले के संबंध में नोटिस दिया है। विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा को बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने ये नोटिस बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय के मुंबई स्थित घर में उनके साले आदित्य अल्वा के ड्रग मामले में नाम जुड़े होने के बाद छापा मारा था। वहीं विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा को क्राइम ब्रांच ने रात 12 बजे तलब किया है।

Recommended Video

    Sandalwood Drug: Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva को CCB का नोटिस | Aditya Alva | वनइंडिया हिंदी
    vivekpriyanka

    बता दें बेंगलुरु पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के आवास पर उनके साले आदित्य अल्वा की तलाश में एक दिन बाद छापा मारा। पुलिस अधिकारी ने न्‍यूज एजेंसी को बताया कि "विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार हैं और हमें कुछ जानकारी मिली कि अल्वा वहां मौजूद है। इसलिए अदालत का वारंट हासिल किया गया था और सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई में उनके घर गई थी पुलिस को लगा कि अभिनेता उसके ठिकाने के बारे में पता कर सकते है और इसलिए तलाशी ली गई। हालांकि, उन्होंने छापे क्या मिला इसके बारे में टीम ने कोई जानकारी साझाा नहीं की।

    पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीवनराज अल्वा की पुत्री हैं प्रियंका आल्‍वा

    आदित्य अल्वा पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीवनराज अल्वा के पुत्र हैं। उनकी बहन प्रियंका अल्वा की शादी विवेक से हुई है। सूत्रों के अनुसार, आदित्य अल्वा पिछले एक महीने से गायब है, क्योंकि पुलिस ने ड्रग पेडलर्स, सप्‍लाई करने वालों और रेव पार्टी आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। सूत्रों के अनुसार, तिकड़ी ने NCB के लोगों को बताया कि वे कन्नड़ फिल्म अभिनेताओं और गायकों को ड्रग्स की आपूर्ति कर रहे थे।

    सैंडलवुड ड्रग केस में कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं

    बता दें कि बेंगलुरु सैंडलवुड ड्रग केस में कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं। पुलिस ने कुछ पेडलर्स भी गिरफ्तार किए थे। उन्ही गिरफ्तार पेडलर्स में से एक ने आदित्य अल्वा का नाम बताया था। जॉइंट कमिशनर क्राइम संदीप पाट‍िल ने बताया कि पेडलर्स की दी गई जानकारी के बाद हमारी टीम ने हेब्बाल के नजदीक स्थ‍ित आद‍ित्य अल्वा के घर 'हाउस ऑफ लाइव्स' की तलाशी भी ली थी। सैंडलवुड ड्रग केस में आदित्य अल्वा के अलावा रागिनी द्व‍िवेदी का भी नाम सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक वह बड़ी पार्टीज की जान रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि सीसीबी से आदित्य आल्वे के ठिकाने को लेकर ओबेरॉय और उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ हुई है।

    इस मामले में 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है

    इस मामले में 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, ​​रेव पार्टी के आयोजक वीरेन खन्ना, रियाल्टार राहुल थोंस और कुछ नाइजीरियाई शामिल हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा ड्रग तस्करों के साथ दो महीने पहले बेंगलुरु से तीन लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों, पेडलर्स और उपभोक्ताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+