चेन्‍नई के एक शख्‍स ने दर्ज कराया चप्‍पल चोरी का मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

चेन्‍नई। तमिलनाडु की चेन्‍नई पुलिस इन दिनों चप्‍पल लापता होने के मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ जूतों के चोरी होने का नहीं है। आपको बता दें कि 55 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी चप्पल को खोजने के लिए पुलिस की मदद मांगी थी जो रविवार को चोरी हो गया था। न्यू वाशरमेनपेट के रहने वाले राजेश गुप्ता का चप्‍पल शहर के टोंडिआर्पेट क्षेत्र में एक ​​प्रयोगशाला के बाहर से गायब हो गया था। गुप्‍ता ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी।

चेन्‍नई के एक शख्‍स ने दर्ज कराया चप्‍पल चोरी का मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

इस शिकायत में लिखा गया था कि उन्‍होंने बुधवार को ही नई चप्‍पल खरीदी थी। उन्‍होंने बताया कि '' मैंने चैपल खरीदने के लिए 800 रुपये खर्च किए। चुकि मैंने चप्‍पल कम ही पहने थे तो ऐसे में चोरी के इस मामले को दरकिनार करना मेरे लिए काफी मुश्‍किल भरा है। गुप्‍ता की इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को सामुदायिक सेवा रजिस्टर में दर्ज किया और जांच शुरू की। आपको बता दें कि एफआईआर दर्ज करने से पहले सामुदायिक सेवा रजिस्ट की रसीद पुलिस द्वारा दी जाती है।

इस पूरे संबंध में पुलिस का कहना है कि "हम इस मुद्दे को सिर्फ चप्पल के रूप में देखते हुए छोड़ नहीं सकते थे। हमने जांच शुरू की है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, अभी तक, हमने अस्पताल के कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों, मरीजों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। पुलिस ने कहा कि हम जल्‍द ही चप्‍पल चोर को गिरफ्तार कर लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+