बॉलीवुड छोड़कर मौलवी से शादी करने वाली सना खान और अनस सैयद ने एक दूसरे की उतारी ऐसे नजर, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड छोड़कर मौलवी से शादी करने वाली सना खान और अनस सैयद ने एक दूसरे की उतारी ऐसे नजर, देखें वायरल वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सना खान ने पिछले दिनों गुजरात के मौलवी अनस सैयद से निकाह करके सबको चौंका दिया था। सना खान ने निकाह के फैसले सुनाते हुए बॉलीवुड को भी सदा के लिए अलव‍िदा कह दिया है। इन दिनों सना खान द्वारा पोस्‍ट की जा रही शादी के बाद की फोटो और वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। सना खान हर दिन नई-नई तस्‍वीरें शेयर कर रही है। उनके द्वारा शेयर की गई फोटो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब सना खान ने अपने नए नवेले दुल्‍हें के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक दूसरे की नजर उतारते नजर आ रहे हैं।

सना खान और अनस सैयद ने एक दूसरे की उतारी ऐसे नजर

सना खान और अनस सैयद ने एक दूसरे की उतारी ऐसे नजर

सना खान ने ये वीडिया रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया इस वीडियो में नई दुल्‍हन के जोड़े में सना बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। नई नवेली दुल्‍हन की नजर उतारते हुए सना खान के पति बड़े ही मोहक अंदाज में उन्‍हें निहार रहे हैं। वहीं सना खान नजर उतारते हुए बड़ी ही कान्‍फीडेन्‍ट नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर सना खान के फैंस जमकर कमेंट और लाइक भेज रहे हैं।

सना खान ने वीडियाे शेयर कर दी ये सलाह

सना खान ने वीडियाे शेयर कर दी ये सलाह

सना खान ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ये "आयतुल कुरसी 'द थ्रोन" हमें बुरी नजर से बचाता है।सना ने साथ में सीख दी कि घर से निकलने से पहले नमाज जरूर पढ़े। पति जब काम के लिए घर से बाहर निकले तो ऐसा जरूर करें। सना खान ने दावा किया कि ऐसा करने से बुरी नजर से बचता है।

सना खान ने इससे पहले शेयर किया था ये वीडियो

इससे पहले सना ने पति अनस सैयद के साथ एक कार में कहीं जाते हुए वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके पति ड्राइव कर रहे थे। सना खान ने मौलवी के संग 20 नवंबर को निकाह किया था। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था: "अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाये। सना के पति धर्म गुरु हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+