Galaxy Note 7 के फ्लॉप के बाद लॉन्च हुआ सैमसंग Galaxy Note 8
नई दिल्ली। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के बाद अब साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च किया है। सैमसंग ने आज सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च किया है। गैलैक्सी नोट 8 कंपनी की नोट सीरीज़ का पहला डुअल रियर कैमरा हैंडसेट है। गैलैक्सी नोट 7 के विवाद के बाद कंपनी पर लगे धब्बे को धोने का जिम्मा अब इस हैंडसेट के ऊपर है। लॉन्च के दौरान सैमसंग के बिजनेस अधिकारी डीजे कोह ने नोट सीरीज के साथ बने रहने के लिए ग्राहकों का धन्यवाद किया। आइए जानें क्या है फोन की खासियत...

सैमसंग गलैक्सी नोट 8 के फीचर
- गैलेक्सी नोट 7 की असफलता के बाद ये फोन कंपनी के लिए बेहद अहम है।
- फोन में डुअर रियर कैमरा के है।
- फोन में 6.3 इंच के इनफिनिटी डिस्प्ले भी है।
- इस हैंडसेट में गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस की तरह इनफिनिटी डिस्प्ले है।
- फोन की स्क्रीन की डेनसिटी 521 पिक्सल प्रति इंच है।
- गैलेक्सी नोट 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
- इसमें 6 जीबी रैम है।
- वहीं इनबिल्ट स्टोरेज के लिए 64, 128 और 256 जीबी के ऑप्शन है।
- हैडसेट के ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications