पावभाजी और गुलाब जामुन का दीवाना है भारत लेकिन सबसे ज्यादा समोसा खाता है इंडिया

नई दिल्ली, 22 दिसंबर। भारत देश जितनी अपनी सुंदरता, संस्कृति, परिधान और परंपराओं के लिए मशहूर हैं, उतना ही वो अपने खान-पान के लिए भी लोकप्रिय है। हर चार कोस पर जैसे इंडिया में भाषा बदल जाती है, ठीक उसी तरह भोजन भी बदल जाता है। इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय हर तरह के खाने को पसंद करते हैं, अगर यहां के लोग शाकाहारी भोजन को तवज्जो देते हैं तो वहीं दूसरी ओर यहां बहुत सारे ऐसे मासांहारी व्यंजन हैं, जिनकी मांग विदेशों तक है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडिया के लोग सबसे ज्यादा क्या खाते हैं? नहीं तो चलिए हम बताते हैं।

सबसे ज्यादा समोसा खाता है इंडिया

सबसे ज्यादा समोसा खाता है इंडिया

दरअसल हिंदुस्तान के लोग सबसे ज्यादा समोसा खाना पसंद करते हैं, ये कहना हमारा नहीं बल्कि स्विगी (Swiggy) का है, जिसकी हालिया रिपोर्ट कहती है कि इंडिया के लोग सबसे ज्यादा समोसा खाते हैं और ये हर वर्ग के लोगों का पसंदीदा नाश्ता है।

यहां क्लिक करें: प्यार का राशिफल

दूसरे स्थान पर पाव भाजी और गुलाब जामुन

दूसरे स्थान पर पाव भाजी और गुलाब जामुन

फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी की छठी वार्षिक 'स्टेटस्टिक्स रिपोर्ट' के मुताबिक साल 2021 में स्विगी पर समोसे के करीब 50 लाख ऑर्डर किए गए, तो वहीं लिस्ट में दूसरे स्थान पर पाव भाजी और गुलाब जामुन हैं।

 पाव भाजी और गुलाब जामुन के 21 लाख आर्डर्

पाव भाजी और गुलाब जामुन के 21 लाख आर्डर्

रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में स्विगी पर पाव भाजी और गुलाब जामुन दोनों के 21 लाख आर्डर हुए हैं तो वहीं इस लिस्ट में तीसरा नंबर बिरयानी का रहा, स्विगी को हर मिनट पर बिरयानी के 115 आर्डर मिले। चिकन बिरयानी की मांग वेज बिरयानी की तुलना में करीब चार गुना ज्यादा रही।

लोग स्विगी पर रात में आर्डर ज्यादा करते हैं

लोग स्विगी पर रात में आर्डर ज्यादा करते हैं

तो वहीं रिपोर्ट के मुताबिक लोग स्विगी पर रात में आर्डर ज्यादा करते हैं। रात के भोजन के लिए जो सबसे ज्यादा आर्डर हुआ उनकी लिस्ट निम्नलिखित है

  • चीज-गार्लिक ब्रेड
  • पॉपकॉर्न
  • फ्रेंच फ्राइज
टमाटर की डिमांड बहुत ज्यादा

टमाटर की डिमांड बहुत ज्यादा

जबकि सब्जियों के मामले में टमाटर की डिमांड बहुत ज्यादा रही। ये रहीं टॉप 5 सब्जियां

  • टमाटर,
  • केला,
  • प्याज,
  • आलू और
  • हरी मिर्च

आपको बता दें कि 2021 में स्विगी ने अपने प्लेटफार्म पर अकेले फलों और सब्जियों के 28 मिलियन से अधिक ऑर्डर डिलीवर किए हैं।

सबसे ज्यादा डिमांड इंस्टेंट नूडल्स की

पैकेट फूड में सबसे ज्यादा डिमांड इंस्टेंट नूडल्स की रही। ये रहे टॉप 3 पैकेट फूड

  • इंस्टेंट नूडल्स
  • चॉकलेट
  • और
  • आइसक्रीम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+