बेहद खूबसूरत हैं पूर्व जोनल डायरेक्टर की पत्नी, बॉलीवुड के 'सिंघम' संग किया है काम, लगा था घर तोड़ने का आरोप
Sameer Wankhede wife Kranti Redkar: एनसीबी (NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) की पत्नी क्रांति रेडकर (Kranti Redkar) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, वजह है जान से मारने की धमकी।

मालूम हो कि क्रांति रेडकर को पाकिस्तानी नंबरों से अश्लील मैसेज आ रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है, जिसकी शिकायत उन्होंनें गोरेगांव पुलिस स्टेशन में कराई। इस बारे में पुलिस ने ही मीडिया को जानकारी दी है।
पाकिस्तान से आया धमकी भरा कॉल
पुलिस के मुताबिक क्रांति रेडकर को 6-7 मार्च को पाकिस्तान के +923365708492 नंबर से कॉल आया था, फोन करने वाले उनसे अश्लील बातें की और फिर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके बाद क्रांति रेडकर ने पुलिस थाने में कंपलेन कराई है।
आपको बता दें कि साल 2021 में समीर वानखेड़े क्रूज ड्रग्स केस की वजह से चर्चा में आए थे, उन्होंने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अरेस्ट किया था लेकिन इसके बाद उन्हीं पर अवैध वसूली जैसे भ्रष्टाचार के आरोप लग गए थे।
उन पर ये आरोप लगाया था एनसीपी नेता नवाब मलिक ने, जिन्होंने यहां तक कह दिया था कि वानखेड़े ने सरकारी नौकरी पाने के लिए अपना धर्म तक बदलवा लिया था और इसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की बातें की गई थी ।
क्रांति रेडकर अपने पति के बचाव में उतरी थीं
इसी दौरान उनकी पत्नी क्रांति रेडकर अपने पति के बचाव में उतरी थीं और उन्होंने मीडिया में बयान दिया था कि 'उनके पति की इमेज जानबूझकर खराब की जा रही है।'
आपको बता दें कि बेइंतहा हुस्न की मल्लिका क्रांति रेडकर मराठी फिल्मों का खूबसूरत चेहरा है और वो मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं। साल 2017 में उन्होंने समीर वानखेड़े से शादी की थी और इस कपल को शादी से दो जुड़वा बेटियां है।
समीर की दूसरी पत्नी हैं क्रांति रेडकर
आपको बता दें कि वो समीर की दूसरी पत्नी हैं। क्रांति रेडकर ने साल 2000 में मराठी फिल्म Soon Asavi Ashi से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया।

फिल्म 'गंगाजल' में किया था अजय देवगन संग काम
साल 2003 में उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'गंगाजल' से कदम रखा। प्रकाश झा की इस सुपरहिट फिल्म में उन्होंने अजय देवगन के साथ काम किया था लेकिन फिल्म में वो लीड एक्ट्रेस नहीं थीं लेकिन अपने काम से उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। वो डांस नबर ' 'Kombdi Palali' के लिए जानी जाती हैं, इसी गाने की लोकप्रियता को देखते हुए इसका हिंदी वर्जन 'चिकनी चमेली' बना था। वो फिल्म निर्देशक भी हैं और कई फिल्मों को डायरेक्ट कर चुकी हैं।
'धर्म बदलने और पहली बीवी को छोड़ने के आरोप लगे थे'
समीर वानखेड़े पर जब धर्म बदलने और पहली बीवी को छोड़ने के आरोप लगे थे तो लोगों ने क्रांति को 'घर तोड़ने वाली महिला' तक कह डाला था।
कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी क्रांति और समीर की मुलाकात
लेकिन क्रांति ने सारी बातों को खारिज करते हुए कहा था कि 'वो समीर की लाइफ उनके तलाक होने के बाद आई थीं'। वो दोनों एक इवेंट में मिले थे, दोनों की मुलाकात कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी, पहली ही नजर में दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद आया था और फिर दोनों की मुलाकातें होने लग गईं और फिर एक दिन दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications