दो लड़कियों को पास आते देख लोग हुए असहज, लगाया अश्लील हरकत का आरोप, होटल ने बाहर निकाला
नई दिल्ली। चेन्नई में दो युवतियों को क्लब से इसलिए बाहर कर दिया गया क्योंकि उनका व्यवहार आपत्तिजनक था। युवती ने आरोप लगाया है कि जब हम बार में डांस कर रहे थे तो 4-5 आदमी हमे लगातार घूर रहे थे, जिसकी वजह से हम काफी असहज हो गए थे। बार में हमारे साथ सभी सभी लोग डांस कर रहे थे और इंज्वॉय कर रहे थे। लेकिन बावजूद इसके सिर्फ हमारे उपर ही बार में तैनात इन लोगों की नजर पड़ी और हमे एक साथ डांस करते देख ये लोग असहज हो गए, जिसके बाद मुझसे कहा गया कि हम तुरंत बार से बाहर चले जाएं क्योंकि अन्य लोग हमारे बर्ताव से असहज महसूस कर रहे है।

वॉशरूम का दरवाजा पीटने लगे
दोनों लड़कियों का नाम रासिका गोपालकृष्णन और शिवांगी सिंह है। गोपालकृष्णन ने बताया कि जब हम वॉशरूम में थे तभी कुछ लोग दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे और हमे वॉशरूम से बाहर आने के लिए कहने लगे। वॉशरूम के बाहर चार बाउंसर खड़े थे, इसमे एक महिला बाउंसर भी थी। ये लोग हमसे पूछ रहे थे कि हम वॉशरूम में क्या कर रहे थे। इन लोगों ने हमपर कुछ और करने का आरोप लगाया, इन लोगों ने हमे चेतावनी दी कि उन्हें तमाम मेहमानों से अलग-अलग शिकायत मिली है। इन लोगों ने हमसे तुरंत बार से बाहर जाने के लिए कहा और हम बाहर चले गए।
गैर पेशेवर रवैया
गोपालकृष्णन का कहना है कि मैं और मेरी दोस्त आपस में एक दूसरे के साथ ही डांस का लुत्फ ले रहे थे और हम किसी को भी परेशान नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आखिर कैसे होटल हमेबाहर कर सकता है बावजूद इसके कि हमने किसी भी तरह का कोई गलत बर्ताव नहीं किया। उन्होंने हमे बाहर जाने की कोई पुख्ता वजह भी नहीं बताई। इस तरह का गैर पेशेवर व्यवहार कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। आखिर उन्हें ये कैसे लग सकता है कि हम कुछ गलत कर रहे थे।
हमे धमकाया गया
शिवांगी सिंह ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि होटल के मैनेजर ने उनसे कहा कि हमने लोगों को असहज महसूस कराया है, ये बिल्कुल बेवकूफी की बात है। मैनेजर ने हमसे कहा कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज है, जिसमे हम गलत काम करते हुए दिख रहे हैं। लेकिन जब हमने वीडियो दिखाने को कहा तो फुटेज देखने की कोई जरूरत नहीं है, इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। उसने हमसे फुटेज के बारे में झूठ बोला, क्योंकि कोई फुटेज थी ही नहीं। वो हमे डराना चाहते थे।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications