समलैंगिक विवाहों को कानूनी मान्यता देने के विरोध में उतरा यूनाइटेड हिंदू फ्रंट, SC के बाहर किया प्रदर्शन
समलैंगिक विवाहों को कानूनी मान्यता देने के विरोध में यूनाइटेड हिंदू फ्रंट संगठन उतर आया है। इसको लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया।

समलैंगिक विवाहों को कानूनी मान्यता देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गईं थी, जिसपर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट करेगा। लेकिन सुनवाई से पहले यूनाइटेड हिंदू फ्रंट इसके विरोध में उतर आया है। इसी को लेकर यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के कार्यकर्ताओं का कहना है कि समलैंगिक होना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट #samesexmarriage मामले की सुनवाई नहीं कर सकता है। जानकारी के मुताबिक समलैंगिक विवाहों को कानूनी मान्यता देने से संबंधित याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसफर कर दिया है। कोर्ट की तरफ से मामले में केंद्र सरकार की तरफ से 15 फरवरी तक जवाब मांगा गया है। इसको लेकर नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
Recommended Video

मामले में अब अगली सुनवाई 13 मार्च 2023 को होगी। इसको लेकर यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने कोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अध्यक्ष जय भगवान गोयल भी मौजूद थे।
आपको बता दें कि स्पेशल मैरिज एक्ट 1954, हिंदू मैरिज एक्ट 1955 और फॉरेन मैरिज एक्ट 1969 के तहत अपने विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग करने वाले कई समलैंगिक जोड़ों की 8 याचिकाएं देशभर की विभिन्न उच्चन्यायालयों में लंबित हैं। जिन्हे सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने के लिए एक याचिका दायर की गई थी। जिस पर शीर्ष अदालत ने आज अपनी मुहर लगा दी है। अब ये सभी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट के पास सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की जाएंगी। इससे पहले मामले पर पिछली सुनवाई 14 दिसंबर, 2022 को हुई थी।
ये भी पढ़ें- Haldwani demolition case: हम कोर्ट के आदेश के अनुसार आगे बढ़ेंगे- सीएम धामी












Click it and Unblock the Notifications