Same Sex Marriage: आखिर क्या होता है LGBT का मतलब, कैसे ये एक-दूसरे से हैं अलग?
सेम सेक्स मैरिज को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही। इस बीच LGBT को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे। साथ ही लोग उनके बारे में सर्च कर रहे।

सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 17 अक्टूबर 2023 को इस मामले पर फैसला देते हुए कहा कि, समलैंगिक विवाह को कानूनी रूप से मान्यता देना संसद और राज्य विधानसभाओं का काम है। इस दौरान LGBT शब्द खूब सुनने को मिल रहा, लेकिन बहुत से लोगों को इसका फुल फॉर्म नहीं पता। साथ ही ये भी नहीं पता कि इसमें अलग-अलग कम्यूनिटी के लोग शामिल होते हैं।
L फॉर लेस्बियन
LGBT में L का मतलब लेस्बियन से है। जब एक औरत दूसरी औरत से संबंध बनाती है, तो उसे लेस्बियन कहा जाता है। लेस्बियन महिलाएं सुप्रीम कोर्ट से लड़की से लड़की की शादी को मान्यता देने की मांग कर रहीं।
G फॉर गे
LGBT में G का मतलब गे लोगों से होता है। जब दो लड़के आपस में सबंध बनाते हैं, तो उनको गे कहा जाता है।
B फॉर बाईसेक्सुअल
बाईसेक्सुअल लोग वो होते हैं, जो पुरुष और महिला दोनों के साथ शारीरिक बनाते हैं। उदाहरण के तौर पर कोई महिला अगर बाईसेक्सुअल है, तो वो पुरुष के साथ संबंध तो बनाएगी ही, साथ ही वो महिला के साथ भी संबंध बना सकती है।
T फॉर ट्रांसजेंडर
ट्रांसजेंडर LGBT कम्यूनिटी के सबसे अहम पहलू हैं। उनको समझना थोड़ा पेचीदा काम है। इसमें उन लोगों को शामिल किया जाता है, जिनका जेंडर जन्म के वक्त कुछ और होता है, लेकिन जब वो बड़े होते हैं, तो उनको दूसरे जेंडर जैसा महसूस होता है।
उदाहरण के तौर पर एक नवजात को लिंग के आधार पर डॉक्टरों ने लड़का बताया, लेकिन जब वो बड़ा हुआ तो उसे अंदर से लगा कि वो लड़की है। इसके बाद उसने लड़कियों की तरह पहनावा शुरू कर दिया, तो उसे ट्रांसजेंडर माना जाएगा। बहुत से ट्रांसजेंडर अब सेक्स चेंज भी करवा रहे।
सब एक-दूसरे से अलग
वैसे तो जब LGBT शब्द का इस्तेमाल होता है, तो लगता है कि ये एक ही हैं, लेकिन इसमें लेस्बियन, गे, बाईसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर शामिल हैं। ये सभी एक-दूसरे से पूरी तरह से अलग होते हैं। ये सभी कोर्ट और सरकार से अलग-अलग तरह के हक मांग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications